ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया टिकट को लेकर बड़ा ऐलान- यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा?

लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया टिकट को लेकर बड़ा ऐलान- यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा?

Up News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी प्रमुख मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों की अहम बैठक की।

‘अपराधियों को टिकट नहीं’ – मायावती

बैठक के दौरान मायावती ने साफ कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आपराधिक छवि वाले लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और साफ-सुथरी छवि के साथ चुनाव मैदान में उतरने पर जोर दिया।

Up News: जनता सरकार से नाराज – BSP से उम्मीद

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जनता मौजूदा सरकार की उदासीनता से परेशान है और अब BSP से उम्मीदें लगाए बैठी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ जनता के बीच जाएं और पार्टी की नीतियों को मजबूती से रखें।

महंगाई-बेरोजगारी को बताया बड़ा मुद्दा

मायावती ने रोटी-रोजी, महंगाई और बेरोजगारी को प्रदेश की सबसे बड़ी समस्याएं बताया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर सरकारें सिर्फ वादे कर रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति लगातार खराब हो रही है।

Up News: ‘आत्मनिर्भरता केवल नारा नहीं’

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता सिर्फ एक नारा नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे ईमानदारी से जमीन पर लागू करना जरूरी है। मायावती ने सवाल उठाया कि क्या केवल प्राइवेट सेक्टर पर निर्भर होकर देश वास्तव में आत्मनिर्भर बन सकता है।

‘सर्वजन हिताय’ विकास की जरूरत

बसपा प्रमुख ने कहा कि देश और प्रदेश में विकास केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ‘सर्वजन हिताय’ के सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुट्ठीभर लोगों के विकास से व्यापक जनहित संभव नहीं है।

Up News: आंबेडकर जयंती बड़े स्तर पर मनाने का ऐलान

बैठक में 14 अप्रैल को बी.आर आंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। मायावती ने आरक्षण और कमजोर वर्गों के अधिकारों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना भी की।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

अंत में मायावती ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि BSP ही वह विकल्प है, जो प्रदेश में संतुलित और सर्वसमाज के हित में विकास कर सकती है।

ये भी पढ़े… दिल्ली बनाम लखनऊ की टक्कर आज, जंग! कौन पड़ेगा किस पर भारी?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल