ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अमरोहा में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, महिला समेत कई घायल, 25 अज्ञात पर केस दर्ज

अमरोहा में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, महिला समेत कई घायल, 25 अज्ञात पर केस दर्ज

UP News

UP News: अमरोहा जिले के मोहल्ला छेवड़ा स्थित शिव मंदिर के पास चल रहे कांवड़ियों के भंडारे में हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार नामजद और करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वीडियो बनाने को लेकर बढ़ा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की रात करीब 9 बजे शिव मंदिर के पास कांवड़ सेवा में भंडारा चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कांवड़ियों के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद उस समय बढ़ गया जब इमरान नाम का एक व्यक्ति, जो खुद को पत्रकार का सहयोगी बता रहा था, झड़प का वीडियो बनाने लगा। इसे लेकर कुछ कांवड़ियों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

UP News: घर में घुसकर हमला और पथराव का आरोप

पीड़ित अभिषेक सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने परिवार के साथ भंडारे में सेवा कर रहे थे। उसी दौरान इमरान, मुकीम, युनिस अली, जाहिद समेत 20-25 अज्ञात लोग वहां खड़े थे। खड़े होने का कारण पूछने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और पथराव भी किया। हमले में अभिषेक की माता विद्या देवी के सिर में गंभीर चोट आई। इसके अलावा हरिद्वार से कांवड़ लाकर सेवा में जुटे कुछ शिवभक्त भी घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

तीन बाइकों के नंबर पुलिस को सौंपे

पीड़ित पक्ष ने घटना में शामिल तीन बाइकों के नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

रिपोर्ट- मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… संभल में SP कृष्ण बिश्नोई की कार्रवाई से मचा हड़कंप, जानें क्यों किया पूरी SOG टीम को सस्पेंड?

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल