ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में कातिल प्रेमिका का खौफनाक ‘डबल इश्क’, 12 साल के आशिक को गला घोंटकर नाले में फेंका, दूसरे प्रेमी के साथ रची थी साजिश

मुजफ्फरनगर में कातिल प्रेमिका का खौफनाक ‘डबल इश्क’, 12 साल के आशिक को गला घोंटकर नाले में फेंका, दूसरे प्रेमी के साथ रची थी साजिश

Muzaffarnagar news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में प्यार की एक ऐसी खौफनाक दास्तान सामने आई है जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। एक विवाहित महिला ने दो प्रेमियों के बीच फंसकर एक की निर्मम हत्या कर दी। 12 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने के लिए उसने दूसरे आशिक के साथ मिलकर साजिश रची और शिकार का गला घोंटकर उसकी लाश नाले में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने मात्र 24 घंटों में इस खूनी खेल का पर्दाफाश कर दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नाले से मिली संदिग्ध लाश 

रविवार 1 फरवरी 2026 को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट फाटक के पास एक नाले से कंबल में लिपटा युवक का शव बरामद हुआ। लगभग 30-32 वर्षीय अज्ञात शव की पहचान पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरीनगर गांव निवासी संजीव उर्फ जीवन के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर को जीवन घर पर आया और बोला कि वह शहर में अपनी महिला मित्र से मिलने जा रहा है। उसके बाद वह लौटा ही नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना स्ट्रैंगलेशन सामने आया। इस पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने विशेष टीम गठित की जिसमें एसपी सिटी, सीओ मंडी राजू साव और इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा की अहम भूमिका रही।

UP News: 12 साल का पुराना इश्क और नया अफेयर

पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्यारिन सोनिया (नाम परिवर्तित) हरसोली गांव की निवासी है। उसकी शादी हो चुकी है लेकिन शादी से पहले से ही उसके और संजीव के बीच 12 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच उसके ससुराल हरसोली में सादिक नामक युवक से भी अफेयर शुरू हो गया। सादिक गोवा में सिलाई का काम करता है और हर 1-2 महीने में लौटता रहता है। जब सादिक को सोनिया के संजीव से रिश्ते की भनक लगी तो दोनों आशिकों में टकराव हो गया। गुस्से में सादिक ने सोनिया के साथ मिलकर संजीव की हत्या की साजिश रच डाली।

प्रेमिका ने हत्या कर लाश नाले में फेंक दी थी
                                                                  प्रेमिका ने हत्या कर लाश नाले में फेंक दी थी

शनिवार शाम सोनिया ने संजीव को अपने किराए के मकान पर बुलाया। वहां पहले से सादिक छिपा हुआ था। जैसे ही संजीव अंदर दाखिल हुआ और कपड़े उतारने लगा सादिक ने उसका पैर पकड़ा और सोनिया ने रस्सी से गला कस दिया। बेरहमी से घोंटकर दोनों ने उसकी हत्या कर दी। फिर शव को कंबल में लपेटकर नाले में फेंक दिया। पूछताछ में सोनिया ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल रस्सी भी बरामद हो गई।

24 घंटे में खलनायकों पर शिकंजा

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया पोस्टमार्टम में स्ट्रैंगलेशन की पुष्टि होते ही टीम ने गहन जांच शुरू की। मृतक के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स से सोनिया तक पहुंचे। सख्ती से पूछताछ में उसने सब उगल दिया। सादिक को भी हरसोली से दबोच लिया गया। दोनों पर बीएनएस की धारा 102 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया पुलिस ने पंचनामा पूरा कर सबूत सुरक्षित कर लिए हैं।

ये भी पढ़े… लखनऊ में सांड का तांडव, युवती को सड़क पर दौड़ाकर पैरों से रौंदा, CCTV देख कांप जाएगी रूह

3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल