UP News: ईद से पहले उत्तर प्रदेश में नमाज को लेकर बयानबाज़ी और प्रशासनिक सख्ती दोनों तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में हैदराबाद के एक स्वयंभू मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब के वायरल वीडियो के बाद माहौल गरमा गया है, जिसमें उन्होंने देशभर में सड़कों पर नमाज पढ़ने की बात कही है और चुनौतीपूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया है। वीडियो में अयूब ने दावा किया कि अगर मस्जिदों में जगह कम पड़ी, तो मुसलमान सड़कों पर नमाज अदा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी में हिम्मत है तो रोक कर दिखाए। इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर भी तीखी टिप्पणी की, जिससे विवाद और बढ़ गया है। आपको बता दें कि सैय्यद अयूब खुद को एनजीओ ‘हैदराबाद यूथ करेज’ का आयोजक बताते हैं। जिनके इंस्टाग्राम पर करीब 20 लाख फॉलोअर्स हैं। जिसने 15 मार्च को अपने अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया था।
प्रशासन का सख्त रुख
इस बयान के बीच संभल प्रशासन पहले ही साफ कर चुका है कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं होगी। 12 मार्च को हुई शांति समिति की बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़कों पर नमाज पढ़ना कानून के खिलाफ है। नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। किसी भी तरह की अव्यवस्था या तनाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Yogiji hamein iski Eid ki namaaz dekhni hai…
Plijjjjj
— The Jaipur Dialogues (@JaipurDialogues) March 16, 2026
UP News: यूपी पुलिस का संदेश
प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान है, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। फिलहाल, सैय्यद अयूब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके लाखों फॉलोअर्स होने के कारण यह बयान बड़े स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, प्रशासन ऐसे बयानों को उकसावे वाला मानते हुए सख्ती की तैयारी में है।
ये भी पढ़े… Yogi सरकार का बड़ा कदम, अब यूपी में हर अंडे पर लगेगी Expiry डेट







