ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन: पीएम मोदी के दौरे से ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, जान लें पूरा प्लान

नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन: पीएम मोदी के दौरे से ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, जान लें पूरा प्लान

नोएडा में शनिवार को होने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर शहर में हाई अलर्ट है। दोपहिया और हल्के वाहन किशोरपुर गेट से एंट्री लेकर P-04 में पार्क होंगे। जेवर शहर से आने वाले वाहन P-12 में पार्क किए जाएंगे।

Up news: नोएडा में शनिवार को होने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर शहर में हाई अलर्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए पुलिस ने खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक कई रास्तों पर डायवर्जन रहेगा, इसलिए अगर आप नोएडा या आसपास के इलाके में निकलने वाले हैं तो पहले ये अपडेट जरूर जान लें।

कहां से आएंगे तो किस रास्ते जाएंगे?

मेरठ और गाजियाबाद से आने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए डायवर्ट किया जाएगा। ये गाड़ियां सिरसा टोल से निकलकर तय रूट से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी। इनके लिए अलग पार्किंग भी तय की गई है मेरठ वालों के लिए P-07 और गाजियाबाद वालों के लिए P-06।

Up news: यमुना एक्सप्रेसवे और आसपास का रूट

मथुरा और अलीगढ़ की तरफ से आने वाला ट्रैफिक यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर कट पर उतरेगा। इसके बाद सबौता अंडरपास और किशोरपुर गेट के जरिए एंट्री मिलेगी। इन गाड़ियों के लिए P-05, P-09 और P-11 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। वहीं हापुड़, बुलंदशहर और आसपास से आने वालों को जेवर-खुर्जा रोड से होकर परोही गेट के जरिए अंदर लाया जाएगा और उनकी पार्किंग P-13 और P-14 में होगी।

Up news: VIP, मीडिया और स्टाफ के लिए अलग इंतजाम

कार्यक्रम में आने वाले खास मेहमान यमुना एक्सप्रेसवे के स्पेशल इंटरचेंज से एंट्री करेंगे और उनकी पार्किंग P-01, P-02 और P-03 में होगी।
मीडिया कर्मियों के लिए किशोरपुर गेट से एंट्री और P-08 पार्किंग तय है। ड्यूटी पर लगे पुलिस और सरकारी कर्मचारियों को भी इसी गेट से एंट्री दी जाएगी और उनके लिए P-10 पार्किंग बनाई गई है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों के लिए रूट

नोएडा और ग्रेटर नोएडा से आने वाले लोगों को एक्सप्रेसवे से डायवर्ट कर सर्विस रोड और तय गोलचक्करों से भेजा जाएगा। रानेहरा पुलिस चौकी के पास बने अस्थायी गेट से एंट्री मिलेगी और पार्किंग P-07 में होगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को परी चौक के रास्ते आना होगा, जबकि डंकौर क्षेत्र के लोग सर्विस रोड और नहर किनारे बने रास्तों का इस्तेमाल करेंगे।

दो पहिया और कमर्शियल वाहनों पर खास नियम

Up news: दोपहिया और हल्के वाहन किशोरपुर गेट से एंट्री लेकर P-04 में पार्क होंगे। जेवर शहर से आने वाले वाहन P-12 में पार्क किए जाएंगे। वहीं जेवर-टप्पल रूट पर चलने वाले कमर्शियल वाहनों को डायवर्ट कर टप्पल की ओर भेजा जाएगा, जबकि खुर्जा से आने वाले वाहनों को रास्ते में ही रोककर दूसरी दिशा में भेज दिया जाएगा। पुलिस ने साफ कहा है कि लोग बिना जरूरत कार्यक्रम स्थल के आसपास न जाएं और तय किए गए रूट का ही इस्तेमाल करें, ताकि इस बड़े आयोजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे और किसी को परेशानी हो।

 

ये भी पढ़ें: भाबीजी घर पर हैं 2.0 के साथ डिश टीवी-एण्डटीवी की साझेदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल