ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मिशन 2027 का शंखनाद: रोमी साहनी का पलिया में मैरिज आउटरीच, 4 लाख की मदद से साधा जनसमर्थन

मिशन 2027 का शंखनाद: रोमी साहनी का पलिया में मैरिज आउटरीच, 4 लाख की मदद से साधा जनसमर्थन

विधायक रोमी साहनी

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन सियासी हलचल ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले की चर्चित पलिया सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक रोमी साहनी ने जमीनी सक्रियता बढ़ाकर चुनावी तैयारी का संकेत दे दिया है। गांव-गांव और गली-गली में उनकी मौजूदगी ने स्थानीय राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है।

हालिया वैवाहिक सीजन में विधायक ने जनसंपर्क को नई दिशा देते हुए वैवाहिक समारोह मे खुद जाकर आशीर्वाद दे रहे है, और जहां संभव नहीं था, वहां अधिकृत प्रतिनिधियों के जरिए शुभकामनाएं व सहयोग भेजा। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता देते हुए करीब चार लाख रुपये की सहायता दी गई। स्थानीय स्तर पर इसे मैरिज आउटरीच के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पहल केवल सामाजिक सहयोग नहीं, बल्कि 2027 के मद्देनज़र भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करने की रणनीति भी है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है पलिया में रोमी साहनी ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। ऐसे में शादियों के माध्यम से सीधे परिवारों तक पहुंच बनाना भाजपा के संगठनात्मक विस्तार को गति देने वाला कदम माना जा रहा है। क्षेत्र के कई लोगों का कहना है कि विधायक की सक्रियता पहले से अधिक दिखाई दे रही है। उनके प्रतिनिधियों की टीम भी लगातार कार्यक्रमों में मौजूद रहकर संवाद कायम रख रही है। इससे यह संदेश गया है कि पार्टी केवल चुनावी मौसम में नहीं, बल्कि सामाजिक अवसरों पर भी साथ खड़ी है।

विपक्ष के लिए यह रणनीति चुनौती बन सकती है, क्योंकि पलिया में व्यक्तिगत संपर्क की राजनीति का प्रभाव परंपरागत रूप से मजबूत रहा है। आगामी महीनों में यदि यह जनसंपर्क अभियान इसी रफ्तार से जारी रहा, तो 2027 की चुनावी बिसात पर पलिया सीट एक बार फिर सुर्खियों में रह सकती है।

Report BY: संजय कुमार

ये भी पढ़े… सहारनपुर में घरवालों के खिलाफ गई कशिश, ‘मुस्लिम युवक’ संग रहने की जिद पर अड़ी, वीडियो आया सामने

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल