ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘बीड़ी पी, पानी मांगा…’ मेरठ में पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले पति ने यूपी पुलिस के पसीने छुड़ा दिए!

‘बीड़ी पी, पानी मांगा…’ मेरठ में पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले पति ने यूपी पुलिस के पसीने छुड़ा दिए!

Meerut News

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पत्नी के प्रेम संबंधों से आहत एक युवक द्वारा कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहसूमा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद आरोपी ने खुद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके चलते मामला तेजी से चर्चा में आ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

3 गोलियां मारकर की थी हत्या

पुलिस के अनुसार, प्रदीप की पत्नी कुछ समय पहले सुरेंद्र नामक व्यक्ति के साथ चली गई थी। इस घटना के बाद प्रदीप ने कई बार थाने में शिकायत की, लेकिन उसकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई न होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते उसने बदला लेने की ठान ली। करीब डेढ़ साल बाद, 25 फरवरी को प्रदीप ने कथित रूप से सुरेंद्र को तीन गोलियां मार दीं। घटना के बाद उसने एक वीडियो जारी कर हत्या की बात स्वीकार की और आपत्तिजनक बयान भी दिए। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

UP News: पुलिस पर ताना तमंचा

बीते दिन 26 फरवरी को पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को जंगल क्षेत्र में घेर लिया। इस दौरान प्रदीप ने पुलिस टीम पर तमंचा तान दिया। पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाने की कोशिश की और आत्मसमर्पण के लिए कहा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आत्मसमर्पण से पहले बीड़ी और पानी मांगा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद उसने हथियार जमीन पर रख दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मां से पूछताछ, फिर हुआ सरेंडर

पुलिस ने आरोपी की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। अधिकारियों का कहना है कि इसी दौरान प्रदीप पर दबाव बढ़ा और उसने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं इस मामले में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही, पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े… ‘बेटे के सपनों के लिए कंधों पर ढोए थे सिलेंडर, पढ़े रिंकू सिंह के पिता की संघर्ष से लिखी सफलता की ये कहानी…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल