ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » UP News: चार साल पहले बसा था घर, अब उजड़ गया परिवार, मानसिक बीमारी बनी मौत की वजह

UP News: चार साल पहले बसा था घर, अब उजड़ गया परिवार, मानसिक बीमारी बनी मौत की वजह

Aroha suicide case

UP News: उत्तर प्रदेश के अरोहा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। देहात थाना क्षेत्र के मिल्क सराय गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान गोलू पुत्र राकेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गोलू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे है। जिसमें बेटी खुशी और बेटा ध्रुव है।

परिजनों ने बताया कि गोलू काफी समय से मानसिक अस्वस्थता से जूझ रहा था और उसका उपचार मुरादाबाद जनपद के कांठ क्षेत्र में चल रहा था। चाचा सोमपाल ने बताया कि उसका मानसिक संतुलन अक्सर बिगड़ जाता था। इसी परेशानी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गोलू की असमय मौत से उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। चार साल पहले जिस घर में खुशियां आई थीं, आज वहां मातम पसरा है।

Report BY: मो. अजीम 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल