Up news: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार शाम शासन की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में सभी अधिकारी डीआईजी रैंक के हैं। इन अधिकारियों को लखनऊ और मुरादाबाद में अलग-अलग पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ में तैनात डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया को अब डीजी कार्यालय में स्थापना का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।
सुशील कुमार को STF की कमान
अखिलेश कुमार चौरसिया लखनऊ के रहने वाले हैं और 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सिविल सेवा में आने से पहले उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की थी।
वहीं, सुशील कुमार को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का डीआईजी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह STF में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर कार्यरत थे। सुशील कुमार महाराष्ट्र के अहमदनगर के निवासी हैं और 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
Up news: यमुना प्रसाद को मुरादाबाद में पोस्टिंग
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात यमुना प्रसाद को मुरादाबाद भेजा गया है। उन्हें पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) का डीआईजी बनाया गया है। यमुना प्रसाद 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। उन्होंने बीए और एमए की पढ़ाई की है।
हेमराज मीणा और सचिन्द्र पटेल को नई जिम्मेदारी
Up news: पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को पदोन्नति देते हुए लखनऊ स्थित यूपी एसआईएफएस में डीआईजी के रूप में तैनात किया गया है। वहीं, मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त सचिन्द्र पटेल को लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन में डीआईजी बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर अखिलेश कुमार चौरसिया तैनात थे।
यह भी पढे़: शादी रचाकर फरार हुआ होटल हमला का मुख्य आरोपी, यूपी पुलिस की टीम के सामने से निकला







