ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश बना विकास का ‘ग्रोथ इंजन’, CM योगी ने बताया प्रगति मॉडल का योगदान

उत्तर प्रदेश बना विकास का ‘ग्रोथ इंजन’, CM योगी ने बताया प्रगति मॉडल का योगदान

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश ने पिछले आठ वर्षों में एक बड़ा विकासात्मक परिवर्तन देखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त और दंगा मुक्त प्रदेश बन चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य ने अब भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

एक समय में था माफियाओं का राज

सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब यूपी में माफिया का राज चलता था और दंगे आम थे। आज उत्तर प्रदेश देश के विकास की धारा में सबसे आगे है और लगातार बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। राज्य का विकास अब और भी तेज़ी के साथ आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को जानकारी दी कि प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन (प्रगति) मॉडल राज्य में विकास के लिहाज से गेम चेंजर साबित हुआ है। इस मॉडल की मदद से उत्तर प्रदेश ने बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा और समय पर समाधान सुनिश्चित किया है।

UP News: प्रगति मॉडल की नींव PM मोदी ने रखी

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रगति मॉडल की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए रखी थी और 2014 के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया गया। इस मॉडल के तहत 86 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को गति मिली है। इनमें से 377 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है और 2958 मुद्दों का समाधान किया जा चुका है।

सीएम ने कहा कि प्रगति मॉडल का प्रभाव उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क, रेलवे नेटवर्क, मेट्रो और एयर कनेक्टिविटी में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मॉडल ने उत्तर प्रदेश में नई कार्यसंस्कृति और तेज़ विकास की राह स्थापित की है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश का इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन बन चुका है और राज्य आगे भी विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

ये भी पढ़े… योगी सरकार की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, माघ मेले में आग पर समय रहते पाया काबू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल