ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ललितपुर में शराबियों की बदसलूकी से भड़कीं महिलाएं, शराब ठेके पर धावा बोल ‘लाखों की शराब सड़क पर बहाई’

ललितपुर में शराबियों की बदसलूकी से भड़कीं महिलाएं, शराब ठेके पर धावा बोल ‘लाखों की शराब सड़क पर बहाई’

ललितपुर में शराबियों की बदसलूकी

UP News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से नारी शक्ति के रौद्र रूप की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ शराबियों की आए दिन की हरकतों और अभद्र व्यवहार से तंग आकर महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित महिलाओं के एक बड़े समूह ने न केवल शराब के ठेके पर धावा बोला, बल्कि वहां जमकर तोड़फोड़ करते हुए लाखों रुपये की शराब सड़क पर बहा दी।

शराबियों की हरकतों से नारकीय हुआ जीना

मिली जानकारी के अनुसार, ललितपुर के इस इलाके में स्थित शराब की दुकान के बाहर आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि शराब के नशे में धुत ये लोग राह चलती महिलाओं और बेटियों पर फब्तियां कसते थे और गाली-गलौज करते थे। कई बार शिकायत करने के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो महिलाओं ने खुद ही मोर्चा संभालने का फैसला किया। आज सुबह दर्जनों की संख्या में महिलाएं हाथों में डंडे लेकर शराब दुकान पर पहुँच गईं। महिलाओं का गुस्सा इतना तेज था कि सेल्समैन को भागने का मौका तक नहीं मिला। महिलाओं ने दुकान के अंदर घुसकर फर्नीचर और काउंटर को तहस-नहस कर दिया। दुकान में रखी महंगी विदेशी और देसी शराब की बोतलों को महिलाओं ने बाहर निकालकर सड़क पर पटकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लाखों रुपये की शराब नालियों और सड़कों पर बहने लगी।

UP News: पुलिस प्रशासन में हड़कंप

सरेराह हुई इस तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। हालांकि, महिलाओं के भारी आक्रोश को देखते हुए पुलिस को भी स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिलाओं का साफ कहना है कि रिहायशी इलाके और मुख्य रास्ते पर शराब की दुकान होने से उनका और बच्चों का निकलना दूभर हो गया है, इसलिए वे इस ठेके को यहाँ से हटवाकर ही दम लेंगी। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं पूरी निडरता के साथ शराब की बोतलों को तोड़ती नजर आ रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में शराब की दुकानों के आवंटन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामले को शांत कराया है और ठेका संचालक की तहरीर पर जांच की बात कही है, वहीं महिलाएं अब भी अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं।

Report BY: संजय कुमार

ये भी पढ़े… यूपी में मदरसों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में Yogi सरकार, अब विदेशी फंडिंग की होगी जांच

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल