UP News: हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव में एक युवक ने कथित प्रेम विवाद और मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। घटना ने न केवल गांव बल्कि पूरे जिले में चिंता और चर्चा का विषय बना दिया है। मृतक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के नाम एक पत्र पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए और अपनी मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया।
पत्र में क्या आरोप?
मृतक युवक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है। अपने पत्र में उसने लिखा कि वह फरीदपुर गोसाई का निवासी है और उसकी मौत का कारण कुमारी ऊषा रानी हैं। पत्र में आदित्य ने ऊषा की जन्मतिथि 03/08/1998, पिता का नाम सोहन पाल सिंह और अठसैनी गांव, थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ का विवरण साझा किया।
आदित्य ने पत्र में कहा कि वह और ऊषा पिछले सात सालों से एक-दूसरे के साथ थे और वर्ष 2020 में दोनों साथ पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन उसके अनुसार, गाजियाबाद के साहनी क्षेत्र में अमर नामक युवक से ऊषा का रिश्ता तय होने के बाद उसका व्यवहार अचानक बदल गया। आदित्य ने आरोप लगाया कि इसके बाद ऊषा ने उसे लगातार मानसिक दबाव और धोखा दिया। आगे पत्र में लिखा गया कि ऊषा उसे धमकी देती थी कि उसके पांच भाई हैं जिनसे कहकर वह उसे मरवा देगी। उसने यह भी आरोप लगाया कि ऊषा ने उसे झूठे केस में फंसाने और उसका भविष्य खराब करने की भी धमकी दी थी। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की।
वहीं इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मामले में सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को जांच के आदेश दिए गए है।
ये भी पढ़े… मोहम्मद दीपक के संघर्ष को सही ठहराने वाले क्या सलीम वास्तिक की आवाज बनेंगे?






