UP News: कानपुर जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरुदेव पैलेस टॉकीज में सोमवार रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फिल्म ‘धुरंधर 2’ के शो के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक ने पास बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ की। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही शो चल रहा था, आरोपी युवक ने युवती को छेड़ना शुरू कर दिया। युवती के विरोध और शोर मचाने पर आसपास बैठे दर्शकों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। घटना के दौरान हॉल में अफरा-तफरी मच गई, और दर्शक हंगामा करते हुए बाहर निकलने लगे।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
मौके पर मौजूद अन्य दर्शकों ने घटना का वीडियो शूट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और बाद में उसे पकड़कर पिटाई की गई। हालांकि, रावतपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में किसी भी तरह की घटना की सूचना होने से इनकार किया है। युवती ने देर रात तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने शहर में हड़कंप मचा दिया है और न्याय की मांग तेज हो गई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने घटना की निंदा की है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। कई लोग सिनेमाघरों में सुरक्षा बढ़ाने और CCTV कैमरों की जांच को जरूरी बता रहे हैं।
UP News: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म
मार्च में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अच्छी कमाई कर रही है। आदित्य धर की फिल्म का विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी जलवा है। स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड पर विदेशों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। अब अप्रैल में भी बॉलीवुड दर्शकों के लिए कई बड़ी और रोचक फिल्में लेकर आ रहा है। अप्रैल में हर जॉनर की फिल्म रिलीज होगी। इन फिल्मों में एक्शन, रोमांस, हॉरर-कॉमेडी और पीरियड-ड्रामा के साथ भरपूर मनोरंजन दर्शकों को मिलेगा। अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘आवारापन 2’ के साथ ही सलमान खान, अक्षय कुमार की फिल्मों का भी नाम शामिल है। ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में 3 अप्रैल को रिलीज होगी। साल 2007 की हिट फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें इमोशन, एक्शन और प्यार से भरी कहानी दिखाई जाएगी।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी। हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में डर और हंसी का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जो कि टीजर के साथ सामने आ चुका है। निखिल सिद्धार्थ स्टारर पीरियड एक्शन फिल्म ‘स्वयंभू’ 10 अप्रैल को रिलीज होगी। पहले यह 13 फरवरी को आने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स के कारण तारीख बढ़ाई गई। मे
ये भी पढ़े… ‘धुरंधर’ के बाद अप्रैल महीने में ये फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार…







