ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » UP में पुलिसकर्मियों की मस्ती भरी Holi, कहीं फाड़े कपड़े तो कहीं SSP को कंधों पर उठाकर किया डांस, देखें वीडियो

UP में पुलिसकर्मियों की मस्ती भरी Holi, कहीं फाड़े कपड़े तो कहीं SSP को कंधों पर उठाकर किया डांस, देखें वीडियो

UP Police Holi

UP Police Holi: उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में आज पुलिसकर्मी होली मना रहे है। पुलिस लाइनों और थानों में रंग, गुलाल और पानी के बीच पुलिसकर्मी पूरी मस्ती के साथ होली खेलते नजर आए। कहीं कपड़ा फाड़ होली हुई तो कहीं कीचड़ में एक-दूसरे को उठाकर फेंकने का सिलसिला चलता रहा। कई जगहों पर पुलिस अधिकारियों ने भी जवानों के साथ मिलकर होली का आनंद लिया।

झांसी में SSP के साथ पुलिसकर्मियों की मस्ती

झांसी में पुलिस लाइन के अंदर होली का अलग ही रंग देखने को मिला। यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बीबी जीटीएस मूर्ति भी पुलिसकर्मियों के साथ होली के जश्न में शामिल हुईं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रंग लगाया और उनके साथ जमकर डांस किया। माहौल इतना उत्साहपूर्ण था कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें कंधों पर उठाकर नाचना शुरू कर दिया।

इसके बाद मस्ती और बढ़ गई। पुलिसकर्मियों ने SSP को कीचड़ में पटक दिया और चारों तरफ से घेरकर उन पर पानी डाला। इस दौरान आसपास खड़े पुलिसकर्मी ठहाके लगाते और रंग-गुलाल उड़ाते नजर आए। पूरे परिसर में होली के गीत बज रहे थे और जवान झूमकर नाच रहे थे।

UP Police Holi: ‘सपने में मिलती है’ पर झूमे पुलिसकर्मी

होली के जश्न के दौरान पुलिसकर्मी लोकप्रिय बॉलीवुड और हरियाणवी गानों पर थिरकते नजर आए। ‘मुझको राणा जी माफ करना’ और ‘सपने में मिलती है ओ कुड़ी…’ जैसे गानों पर पुलिसवालों ने जमकर डांस किया। कई पुलिसकर्मी एक-दूसरे को रंग लगाते हुए झूमते दिखे। माहौल को और रंगीन बनाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। गाड़ी से रंग मिला पानी पुलिसकर्मियों पर डाला गया, जिससे पूरा परिसर रंगों से सराबोर हो गया। जश्न के दौरान कई पुलिसकर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली भी खेली। एक-दूसरे के कपड़े खींचते और फाड़ते हुए पुलिसकर्मी हंसी-मजाक के साथ होली मनाते नजर आए। इसके बाद कई जवानों को कीचड़ में घसीटकर गिराया गया और उन पर पानी डाला गया।

सहारनपुर में गड्ढा खोदकर खेली होली

उधर सहारनपुर पुलिस लाइन में भी अनोखी होली देखने को मिली। पुलिसकर्मियों ने पहले जमीन में एक बड़ा गड्ढा खोदा। इसके बाद उसमें पानी भर दिया गया। फिर साथी पुलिसकर्मियों को उठाकर एक-एक करके उस गड्ढे में फेंका गया। गड्ढे में गिरते ही पुलिसकर्मी पूरी तरह कीचड़ और पानी में लथपथ हो गए। इसके बाद भी हंसी-मजाक और नाच-गाने का दौर चलता रहा।

UP Police Holi: लखनऊ में निकली पुलिस की शोभायात्रा

राजधानी लखनऊ में भी पुलिसकर्मियों ने अलग अंदाज में होली मनाई। यहां हजरतगंज कोतवाली से पुलिस लाइन तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पुलिसकर्मी ढोल और गानों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ते नजर आए। महिला पुलिसकर्मियों ने भी जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने हरियाणवी गाने ‘गोली चल जावेगी…’ पर जमकर डांस किया। पूरे रास्ते में गुलाल उड़ता रहा और माहौल पूरी तरह होली के रंग में रंगा नजर आया।

ये भी पढ़े… ‘आंखों में चश्मा, चेहरे पर गुलाल…’ गोरखपुर में Yogi बाबा का होली में अलग अंदाज हुआ वायरल

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल