UP Police: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से खाकी को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला कलाकार की सुरक्षा करने के बजाय, मर्यादा लांघने वाले हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी हेड कांस्टेबल को न केवल सस्पेंड कर दिया गया है, बल्कि उन पर कानूनी मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
UP Police: मदद मांगने गई थी पीड़िता, मिला भद्दा कमेंट
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो के जरिए लोगों का मनोरंजन करने वाली एक युवती ने ‘फैज अंसारी’ नाम के एक युवक के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई। युवती मदद की उम्मीद में थाने पहुंची थी, लेकिन वहां तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय युवती की सुंदरता पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। राठी ने कहा, “आप इतनी खूबसूरत हैं कि कोई भी पिघल जाए।”
गर्म ‘गोश्त’ का शौक़ जो ना करा दे कम है…#Epstine से लेकर @Uppolice के सिपाही सबकी चाहत “जिस्म” ही है…#बुलंदशहर में एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर एक लड़के फ़ैज़ अंसारी से परेशान होकर पुलिस के पास जाती है।
पुलिस वाला (कुलदीप) खुद ही उसके साथ “सम्बन्ध बनाने” की इच्छा ज़ाहिर करने… pic.twitter.com/jWPZmR9Wm0
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) February 6, 2026
UP Police: मर्यादा लांघी तो पहुंच गई कप्तान के पास
मामला यहीं नहीं रुका और हेड कांस्टेबल के हौसले इतने बढ़ गए कि अगले दिन उसने युवती को मैसेज कर ‘आई लव यू’ बोल दिया। युवती ने इस बदतमीजी को बर्दाश्त करने के बजाय समझदारी दिखाई और उन चैट का स्क्रीनशॉट ले लिया। वह तुरंत जिले के पुलिस कप्तान (SSP) के पास पहुंची और हेड कांस्टेबल की करतूतों का कच्चा चिट्ठा खोल दिया।
कड़ी कार्रवाई सस्पेंशन और मुकदमा
पुलिस कप्तान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। डिजिटल सबूतों और शुरुआती जांच के आधार पर हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। साथ ही, पुलिस विभाग ने अपने ही कर्मी के खिलाफ विभागीय जांच और कानूनी मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें…पहचान छिपाकर हिंदू युवती से दोस्ती और शोषण पुलिस ने किया गिरफ्तार







