ख़बर का असर

Home » जॉब - एजुकेशन » UPSC 2025 Result: संघर्ष को हराकर IAS बनीं बेटियां: परचून वाले की बेटी को मिला 9वां रैंक, SDM ड्राइवर की बेटी ने भी रचा इतिहास

UPSC 2025 Result: संघर्ष को हराकर IAS बनीं बेटियां: परचून वाले की बेटी को मिला 9वां रैंक, SDM ड्राइवर की बेटी ने भी रचा इतिहास

UPSC 2025 Result: संघर्ष को हराकर IAS बनीं बेटियां: परचून वाले की बेटी को मिला 9वां रैंक, SDM ड्राइवर की बेटी ने भी रचा इतिहास

UPSC 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार उत्तर प्रदेश की दो बेटियों की कहानी पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गई है। कठिन परिस्थितियों और आर्थिक तंगी के बावजूद इन बेटियों ने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया और मेहनत के दम पर IAS बनने का सपना साकार कर दिखाया।

परचून की दुकान से शुरू हुआ सफर, 9वीं रैंक के साथ बनीं IAS

उत्तर प्रदेश के शामली जिले की 23 वर्षीय आस्था जैन ने UPSC में 9वां स्थान हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया। आस्था के पिता एक छोटी-सी परचून की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आस्था ने हार नहीं मानी और दिन-रात मेहनत कर देश की सबसे कठिन परीक्षा में टॉप रैंक हासिल कर ली।
आस्था की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि मेहनत और लगन हो तो हालात भी रास्ता नहीं रोक सकते।

UPSC 2025 Result:एक साल में मां और इकलौते भाई को खोया, फिर भी नहीं टूटा हौसला

गाजीपुर की प्रियंका चौधरी ने भी UPSC में 79वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता पाई है। प्रियंका के पिता मीरा राम SDM के ड्राइवर हैं और फिलहाल अमीन के पद पर कार्यरत हैं।प्रियंका की जिंदगी में पिछले साल बेहद मुश्किल भरा रहा। एक ही साल के भीतर उन्होंने अपनी मां और इकलौते भाई को खो दिया। इतना बड़ा दुख झेलने के बाद भी उन्होंने अपने हौसले को टूटने नहीं दिया और लगातार पढ़ाई जारी रखी।

UPSC 2025 Result:संघर्ष से सफलता तक, बेटियों ने रचा नया इतिहास

आस्था जैन और प्रियंका चौधरी की यह कहानी बताती है कि हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर मिलती है। इन दोनों बेटियों ने साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।आज उनकी सफलता सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि देशभर के लाखों युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।

यह भी पढे़: वाराणसी पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शंकराचार्य पर टिप्पणी से किया इनकार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल