ख़बर का असर

Home » जॉब - एजुकेशन » क्या जारी हो गया UPSC CSE Final Result 2025? लाखों उम्मीदवारों की नजर upsc.gov.in पर टिकी

क्या जारी हो गया UPSC CSE Final Result 2025? लाखों उम्मीदवारों की नजर upsc.gov.in पर टिकी

क्या जारी हो गया UPSC CSE Final Result 2025? लाखों उम्मीदवारों की नजर upsc.gov.in पर टिकी

UPSC CSE Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी हो सकता है। देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बेहद अहम पल है, क्योंकि पिछले एक साल से चली आ रही परीक्षा प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है।प्रीलिम्स, मेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट की लंबी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों की निगाहें UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर टिकी हुई हैं।

जनवरी से फरवरी तक चला इंटरव्यू राउंड

इस बार सिविल सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट 5 जनवरी 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चला। आम तौर पर आयोग इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ ही दिनों के भीतर अंतिम परिणाम घोषित कर देता है।पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो मार्च के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की संभावना रहती है। हालांकि आयोग की ओर से अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

UPSC CSE Final Result 2025: कुल 979 पदों पर होगा चयन

सिविल सेवा परीक्षा 2025 के जरिए कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ सेवाओं के लिए सिफारिश की जाएगी।इस साल इंटरव्यू राउंड में 2,736 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो अब अपने अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इंटरव्यू के लिए कुल 275 अंक निर्धारित होते हैं और यही अंक अंतिम मेरिट सूची में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

UPSC CSE Final Result 2025: रिजल्ट के साथ क्या-क्या जारी होगा

यूपीएससी फाइनल रिजल्ट आमतौर पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाता है। इस पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और उन्हें आवंटित सेवाओं की जानकारी दी जाती है।
इसके साथ ही आयोग मेरिट लिस्ट, टॉपर लिस्ट और विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ भी जारी करता है। हालांकि उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक रिजल्ट के साथ जारी नहीं किए जाते। इन्हें परिणाम घोषित होने के करीब 15 दिन बाद वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है।इसके अलावा आयोग एक रिजर्व लिस्ट भी जारी करता है, जिसका उपयोग बाद में खाली होने वाले पदों को भरने के लिए किया जाता है।

UPSC CSE Final Result 2025: मेडिकल रिपोर्ट और अपील की प्रक्रिया

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी ध्यान से देखनी होती है। यदि किसी उम्मीदवार को मेडिकल रूप से अनफिट घोषित किया जाता है तो वह तय समय सीमा के भीतर अपील कर सकता है।यह पूरी प्रक्रिया डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) के माध्यम से पूरी की जाती है।

  • ऐसे चेक करें UPSC CSE Final Result 2025
  • रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:
  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर What’s New सेक्शन में जाएं।
  • वहां “Final Result – Civil Services Examination 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।

ये भी पढ़े…अगर राज्यसभा में एंट्री लेते हैं नीतीश कुमार, तो कितनी बढ़ेगी सैलरी और क्या मिलेंगी नई सुविधाएं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल