ख़बर का असर

Home » Uncategorized » CSE Topper Anuj Agnihotri Profile, डॉक्टर से बने सिविल सर्विस टॉपर

CSE Topper Anuj Agnihotri Profile, डॉक्टर से बने सिविल सर्विस टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। अनुज अपनी तैयारी में आत्म-अनुशासन और निरंतरता को सबसे अहम मानते हैं। उन्होंने मुख्य रूप से ऑनलाइन कोचिंग के जरिए पढ़ाई की।

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। उनके बाद राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक प्राप्त की है। पेशे से डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री ने एम्स जोधपुर से अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी की है। साल 2023 में एमबीबीएस पूरा करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और लगातार मेहनत के बाद अब देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

राजस्थान के छोटे से गांव से शुरू हुआ सफर

अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के जोधपुर जिले के राहता गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 12वीं के बाद मेडिकल की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था। डॉक्टर बनने के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और आखिरकार यूपीएससी में टॉप कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अनुज एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता कोटा के न्यूक्लियर पावर प्लांट (परमाणु ऊर्जा संयंत्र) में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और अपने समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

UPSC: तीसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में अनुज का यह तीसरा प्रयास था। अपने पहले प्रयास में ही उनका चयन DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) के लिए हो गया था। फिलहाल वे उसी सेवा के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे। हालांकि उनका लक्ष्य आईएएस बनना था और तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर यह सपना पूरा कर लिया।

UPSC: मेडिकल साइंस था ऑप्शनल विषय

डॉक्टर होने के कारण अनुज ने इस परीक्षा में ‘मेडिकल साइंस’ को अपना वैकल्पिक विषय चुना था। अपनी सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि मेहनत के साथ-साथ किस्मत भी एक बड़ा फैक्टर रही।

ऑनलाइन कोचिंग से की तैयारी

UPSC: अनुज अपनी तैयारी में आत्म-अनुशासन और निरंतरता को सबसे अहम मानते हैं। उन्होंने मुख्य रूप से ऑनलाइन कोचिंग के जरिए पढ़ाई की। वहीं इंटरव्यू की तैयारी के लिए दिल्ली स्थित एक संस्थान से मार्गदर्शन लिया, जिससे उन्हें अंतिम चरण में काफी मदद मिली।

 

यह भी पढे़: रूस से तेल ले सकता है भारत: अमेरिका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल