ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ईरान-इराक के बीच जंग से नोएडा में बढ़ी बेचैनी, परेशान कई परिवार, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात

ईरान-इराक के बीच जंग से नोएडा में बढ़ी बेचैनी, परेशान कई परिवार, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात

US-Israel Attacks Iran

US-Israel Attacks Iran: अमेरिकाइजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में भी साफ दिखाई देने लगा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई परिवारों के सदस्य ईरान, इराक और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों में पढ़ाई, नौकरी या धार्मिक यात्रा पर गए हुए हैं। ताजा हालात के बीच कई लोगों का अपने परिजनों से संपर्क टूट गया है, जिससे यहां चिंता और बेचैनी का माहौल है। बताया जा रहा है कि इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण शनिवार रात करीब 11 बजे के बाद से कई परिवार अपने बच्चों और रिश्तेदारों से बात नहीं कर पाए हैं।

ईरान के कुम में फंसी मां, बेटे से नहीं हो पा रहा संपर्क

ग्रेटर नोएडा के चोला गांव की रहने वाली फातिमा अपने बेटे मुर्तजा से मिलने ईरान के कुम शहर गई थीं। मुर्तजा वहां मनोविज्ञान की पढ़ाई कर रहा है। परिजनों के अनुसार, फातिमा को कुछ दिनों में भारत लौटना था, लेकिन हालात बिगड़ने के कारण वह वहीं फंस गई हैं। शनिवार रात के बाद से उनका संपर्क नहीं हो सका है। परिवार का कहना है कि उनके रहने वाले इलाके में सीधे हमले की खबर नहीं है, लेकिन आसमान में धुएं के गुबार और दूर से धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है।

चोला निवासी साकिब रजा ने बताया कि उनके दो भाईअसद रजा और असकरी रजापिछले छह वर्षों से कुम में रह रहे हैं। शनिवार रात 11 बजे के बाद से उनसे भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। पहले मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में मिसाइल हमलों के बाद कई इलाकों में धुआं दिखाई दे रहा था और सायरन लगातार बज रहे थे। स्थानीय प्रशासन लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों और बेसमेंट में शिफ्ट कर रहा है। राशन और जरूरी सामान खरीदने के लिए दुकानों पर लंबी कतारें लग गई हैं।

US-Israel Attacks Iran: कर्बला और नजफ में भी दहशत

नोएडा के कुछ परिवारों के सदस्य इराक के कर्बला और नजफ में रह रहे हैं। मुजाहिद हुसैन पिछले दो वर्षों से कर्बला में हैं, जबकि शाहिद जमा नजफ के पास रहते हैं। परिजनों के अनुसार, वहां भी हालात तनावपूर्ण हैं और लोग सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर घरों के बेसमेंट में शरण ले रहे हैं।

वहीं, ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कई लोग सऊदी अरब की राजधानी रियाद में नौकरी और धार्मिक शिक्षा के लिए रह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि ईरान पर हुए हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। सूरजपुर निवासी जान मोहम्मद ने बताया कि उनका बेटा सऊदी अरब में मौलवियत की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सीधे बात नहीं हो जाती, परिवार को सुकून नहीं मिल सकता।

जिले में बढ़ी बेचैनी

अचानक बिगड़े हालातों ने गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ों परिवारों की नींद उड़ा दी है। घरों में लोग लगातार टीवी पर खबरें देख रहे हैं और मोबाइल फोन हाथ से नहीं छोड़ रहे हैं। हर किसी की बस यही दुआ है कि हालात जल्द सामान्य हों और विदेशों में फंसे उनके अपने सुरक्षित वापस लौट सकें। फिलहाल, जिले के कई परिवारों के लिए हर पल इंतजार और गहरी चिंता से भरा हुआ है।

ये भी पढ़े… इजरायल-ईरान युद्ध की आग में सोना-चांदी की कीमतों ने छुआ आसमान! नए दाम सुन खड़े हो जाएंगे कान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल