US Tariff Row: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले और उस पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भारत की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
एक्स पर राहुल गांधी का हमला
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “प्रधानमंत्री ने समझौता कर लिया है, उनका धोखा अब सामने आ गया है। वह दोबारा बातचीत नहीं कर सकते, वे फिर से सरेंडर कर देंगे।”राहुल के इस बयान को अमेरिका के टैरिफ विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
US Tariff Row: ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को अवैध करार देते हुए कहा कि राष्ट्रपति को इस तरह के शुल्क लगाने का अधिकार नहीं है। अदालत के फैसले के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस के आरोप
कांग्रेस का लगातार आरोप रहा है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों, छोटे व्यापारियों और घरेलू उद्योगों के हितों से समझौता किया गया है। राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सच्चाई अब सामने आ रही है।
US Tariff Row: पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा
यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा हो। इससे पहले भी वे संसद और सार्वजनिक मंचों से प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक और व्यापार नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। बजट सत्र के दौरान भी ट्रेड डील और टैरिफ को लेकर तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिली थी।
क्या है भारत-अमेरिका ट्रेड डील
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। फरवरी की शुरुआत में सहमति बनी और 7 फरवरी को इसका ऐलान किया गया। सरकार का दावा है कि इस समझौते में किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है।
ये भी पढ़े… AI Summit 2026: क्या रोबोट्स का भी होता है पेटेंट राइट्स? AI समिट के रोबोट डॉग से उठा बड़ा सवाल






