पहले डर और अव्यवस्था, अब सुरक्षा और भरोसा
सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी यह प्रदेश अराजकता, पलायन और असुरक्षा का प्रतीक बन चुका था। लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल उठते थे और नौकरियों में भी पारदर्शिता नहीं थी। लेकिन पिछले नौ वर्षों में सरकार ने इन हालातों को बदलने का काम किया है और अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।
Uttar Pradesh: रोजगार और पारदर्शिता से बदली युवाओं की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भर्तियों में भ्रष्टाचार और विवाद होते थे, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में नौ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी गई है, जिसमें बड़ी संख्या पुलिस भर्ती की भी है। साथ ही प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत किया गया है और हर जिले में साइबर थाने जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं।
Uttar Pradesh: इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव, निवेशकों की पहली पसंद बना यूपी
सीएम योगी ने कहा कि पहले टूटी सड़कों और खराब सुविधाओं के कारण उत्तर प्रदेश की पहचान नकारात्मक थी, लेकिन अब एक्सप्रेसवे, मेट्रो और बेहतर हवाई सेवाओं ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि बेहतर सुरक्षा और सुविधाओं के कारण अब निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं और बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
किसानों से लेकर अर्थव्यवस्था तक, हर क्षेत्र में विकास
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऋण माफी, सम्मान निधि और गन्ना किसानों को भुगतान जैसी योजनाओं से किसानों की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि अब किसान आत्मनिर्भर बन रहा है और एक से अधिक फसल ले रहा है। साथ ही सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जाएगा।
Uttar Pradesh: डिप्टी सीएम का दावा—अब यूपी बना आकर्षण का केंद्र
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो प्रदेश कभी अराजकता और गुंडाराज के लिए जाना जाता था, आज वही निवेश और विकास का केंद्र बन चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में जनता फिर से सरकार पर भरोसा जताएगी और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान खराब सड़कों और अव्यवस्था से होती थी, लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है और माफिया तंत्र पर पूरी तरह लगाम लगाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अब प्रदेश में महिलाएं खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं।
Uttar Pradesh: बदलते यूपी की नई पहचान
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है और यही वजह है कि 2022 में जनता ने फिर से बीजेपी को मौका दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में भी पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और विकास का सिलसिला जारी रहेगा।कुल मिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब भय और पिछड़ेपन की छवि से बाहर निकलकर तेजी से विकास करने वाला राज्य बन चुका है, जहां कानून व्यवस्था मजबूत है, निवेश बढ़ रहा है और हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।
ये भी पढ़े: असम चुनाव में NDA का शेयरिंग फॉर्मूला सेट, जानें BJP-AGP-BPF में सीटों का बड़ा खेल







