ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » बलरामपुर में लव अफेयर की आड़ में युवक का जबरन खतना कर कराया धर्मांतरण

बलरामपुर में लव अफेयर की आड़ में युवक का जबरन खतना कर कराया धर्मांतरण

बलरामपुर में लव अफेयर की आड़ में युवक का जबरन खतना कर कराया धर्मांतरण

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने प्रेम संबंध की आड़ में उसे बंधक बनाकर शारीरिक प्रताड़ना देने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है बलरामपुर के पहलवारा मोहल्ले के रहने वाले भूपेंद्र प्रताप चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्ष 2019 में रोज़गार के सिलसिले में दुबई गया था। इसी दौरान 2021 में उसकी पहचान रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र की रहने वाली रुखसार से हुई। दोनों के बीच मोबाइल और सोशल मीडिया के ज़रिए बातचीत बढ़ती चली गई।

Uttar Pradesh:  प्रेम जाल में फंसाने का आरोप

भूपेंद्र का कहना है कि दुबई से भारत लौटने के बाद वह रुखसार से मिलने उसके गांव गया, जहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि करीब एक महीने तक उसे जबरन बंधक बनाकर रखा गया और बाहर निकलने नहीं दिया गया। इस दौरान उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया गया।पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उसके नाखून उखाड़े गए और बिजली के करंट तक दिए गए। इस कथित प्रताड़ना में रुखसार के परिजन भी शामिल थे।

Uttar Pradesh: जबरन खतना और निकाह का आरोप

भूपेंद्र के अनुसार, वर्ष 2022 में उसका जबरन खतना कराया गया और मौलाना बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद रुखसार से उसका निकाह कराया गया और उसका नाम भी बदल दिया गया। युवक का कहना है कि वह कई बार वहां से भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन हर बार जान से मारने की धमकी देकर उसे रोक दिया गया।

किसी तरह बचकर लौटा घर

पीड़ित के मुताबिक, 30 जनवरी 2026 को वह किसी तरह बंधन से निकलकर भागने में सफल हुआ और सीधे बलरामपुर अपने घर पहुंचा। परिजनों को पूरी आपबीती सुनाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। युवक का यह भी आरोप है कि भागने के बाद भी उसे लगातार फोन कर वापस आने का दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं भूपेंद्र ने आशंका जताई है कि इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो संस्थाओं के माध्यम से लोगों को निशाना बनाकर धर्मांतरण कराता है। उसने बलरामपुर में पहले सामने आ चुके ऐसे मामलों का भी ज़िक्र किया है।

पुलिस का बयान

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: सरपंच बनने की चाह में हैवान बना पिता, तीन बच्चों में से क्यों कर दी एक बेटी की हत्या?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल