ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लुटेरी दुल्हने तो बहुत देखे होंगे … लेकिन लुटेरे दूल्हे को देख रह जाएंगे दंग!

लुटेरी दुल्हने तो बहुत देखे होंगे … लेकिन लुटेरे दूल्हे को देख रह जाएंगे दंग!

लुटेरी दुल्हने तो बहुत देखे होंगे … लेकिन लुटेरे दूल्हे को देख रह जाएंगे दंग!

Uttar Pradesh:  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में फरेबी दूल्हे का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज को हैरान कर दिया है। ललितपुर जिले के जखौरा निवासी सुनील कुमार ने सिर्फ छह साल में तीन शादियां कीं, और हर बार दहेज और गहनों के साथ अपनी पत्नियों को घर से निकाल दिया। सुनील अब अपनी चौथी शादी की तैयारी में है।इस मामले की गंभीरता इस बात से और बढ़ जाती है कि तीनों पत्नियां न्याय के लिए पुलिस और अदालत का चक्कर काट रही हैं, ताकि सुनील किसी और लड़की की जिंदगी को बर्बाद न कर सके।

Uttar Pradesh: पहली शादी: 2019 में पांच लाख का दहेज

सुनील की पहली शादी 2019 में ललितपुर जिले की ही एक लड़की से हुई। शादी के बाद उसने दहेज की मांग बढ़ा दी और पत्नी को मायके भेज दिया। जब दहेज पूरी तरह नहीं मिला, तो उसने तलाक का नोटिस भेज दिया। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

Uttar Pradesh: दूसरी शादी: 2021 में आठ लाख का दहेज

दो साल बाद 2021 में सुनील की दूसरी शादी हुई। इस बार दहेज के रूप में उसने लगभग 8 लाख रुपये और गहने लिए। कुछ ही महीनों में इस शादी में मारपीट और उत्पीड़न शुरू हो गया और महिला को वापस घर भेज दिया गया।

तीसरी शादी: 2023 में झांसी की बबीना में

तीसरी शादी 2023 में झांसी के बबीना क्षेत्र में हुई। इस शादी में भी लगभग 8 लाख रुपये और जेवर लिए गए। कुछ महीनों बाद पत्नी गर्भवती हो गई, लेकिन मारपीट और उत्पीड़न के कारण वह मायके लौट गई, जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया।

Uttar Pradesh:  तीनों पत्नियों ने SSP ऑफिस में की शिकायत

तीसरी पत्नी ने दोनों पूर्व पत्नियों के साथ मिलकर एसएसपी ऑफिस में सुनील कुमार के खिलाफ पूरी कहानी बताई। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।तीनों ही महिलाएं चाहती हैं कि फरेबी दूल्हे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि वह किसी और लड़की को धोखा न दे सके। यह मामला दहेज प्रथा की बुराई और महिलाओं के शोषण की गंभीर तस्वीर पेश करता है।

ये भी पढ़े: WPL News: RCB की जीत पर विराट कोहली का दिल जीत लेने वाला संदेश,

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल