ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘यूपी आ रहा हूं’ किसने दी योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती?

‘यूपी आ रहा हूं’ किसने दी योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती?

‘यूपी आ रहा हूं’ किसने दी योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती?

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही 2027 में होने हों, लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) ने भी यूपी की राजनीति में सक्रिय होने के संकेत दे दिए हैं।AIMIM नेता और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी और आने वाले समय में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएगी

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती

इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि AIMIM यूपी में भी अपना झंडा लहराएगी।अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपने भाषण में देश के असली मुद्दों पर जोर देते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, बिजली, पानी और आवास जैसी समस्याएं जनता के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि देश सभी नागरिकों का है और हर व्यक्ति को समान अधिकार मिलने चाहिए।

Uttar Pradesh: ‘यूपी आ रहा हूं’अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान से तेज हुई सियासी हलचल

AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के हालिया बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक जनसभा के दौरान उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश की राजनीति को केवल धर्म के चश्मे से देखने के बजाय जनता की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई को देश की सबसे बड़ी समस्याएं बताते हुए कहा कि AIMIM इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।इसी दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संदेश देते हुए कहा कि वह यूपी आने वाले हैं और वहां भी पार्टी का झंडा मजबूती से खड़ा किया जाएगा। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।अकबरुद्दीन ओवैसी AIMIM के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और हैदराबाद की चंद्रयानगुट्टा सीट से लगातार छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्ष 2023 में वे तेलंगाना विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़े: बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ न खेलकर पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल