ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » संभल में बवाल! योगी के सरकारी स्कूल की दीवार पर कुरान की आयतों वाला फोटो लगाने से मचा हड़कंप

संभल में बवाल! योगी के सरकारी स्कूल की दीवार पर कुरान की आयतों वाला फोटो लगाने से मचा हड़कंप

संभल में बवाल! योगी के सरकारी स्कूल की दीवार पर कुरान की आयतों वाला फोटो लगाने से मचा हड़कंप

Uttar Pradesh: संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ स्थित एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब विद्यालय की कक्षाओं में कुरान की आयतें लिखी होने और बच्चों को कुरान पढ़ाए जाने का आरोप सामने आया। इस मामले के सामने आते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद स्कूल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।

Uttar Pradesh: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता अचानक स्कूल पहुंचे। उनका आरोप था कि स्कूल की दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी गई हैं और बच्चों को कुरान की शिक्षा दी जा रही है, जो सरकारी विद्यालय के नियमों के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूल में किसी एक समुदाय से जुड़ा पाठ नहीं पढ़ाया जाना चाहिए।प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि स्कूल में लगी प्रधानमंत्री, रविंद्रनाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस और भारत माता की तस्वीरों को हटाकर एक तरफ रख दिया गया था। इसे लेकर शिक्षकों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Uttar Pradesh: पुलिस के हस्तक्षेप से संभली स्थिति

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। काफी समझाइश के बाद कार्यकर्ताओं को स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल और संबंधित शिक्षक के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्राथमिक जांच शुरू कर दी। विहिप कार्यकर्ता आशीष तूफानी का कहना है कि सरकारी स्कूल में इस तरह कुरान की आयतें लिखना और बच्चों को कुरान पढ़ाना नियमों के विरुद्ध है।

प्रिंसिपल और सहायक अध्यापक निलंबित

बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राइमरी स्कूल की महिला प्रिंसिपल पुष्पा रानी और सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और यदि जांच में कोई अन्य दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा, 6 की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल