ख़बर का असर

Home » उत्तराखंड » हरिद्वार, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

हरिद्वार, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

हरिद्वार के प्रसिद्ध हरकी पैड़ी घाट पर गंगा आरती के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। गुजरात से आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि गंगा आरती के दौरान एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

Uttarakhand news: हरिद्वार के प्रसिद्ध हरकी पैड़ी घाट पर गंगा आरती के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। गुजरात से आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। देखते ही देखते श्रद्धालु बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना समय गंवाए अचेत अवस्था में पड़े श्रद्धालु को गोद में उठाकर घाट से बाहर निकाला और पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद श्रद्धालु को बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान जगदीश भाई गोकाणी के रूप में हुई है। वे गुजरात के बेरावल, जिला सोमनाथ के रहने वाले थे और अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान और दर्शन के लिए हरिद्वार आए थे। अचानक आए हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मौके पर मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार शाम गंगा आरती के समय हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान अचानक जगदीश भाई की तबीयत बिगड़ी और वे अचेत होकर गिर पड़े। परिजन घबरा गए और समझ नहीं पा रहे थे कि क्या किया जाए।

Uttarakhand news: पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस की तत्परता के बावजूद श्रद्धालु की जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस का बयान

Uttarakhand news: नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि गंगा आरती के दौरान एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है और परिजनों की सहमति से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: डिजिटल इंडिया के दौर में ‘नर्क’ जैसा जीवन, मोहम्मदी के दिलावरपुर में मस्जिद वाली गली बनी दलदल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल