Vada Pav Girl: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली और सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका शो नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ में मचा जबरदस्त बवाल है। चंद्रिका और उनके पति युगम के रिश्ते में चल रही दरार अब खुलकर सोशल मीडिया पर दिखाई देने लगी है। दोनों एक-दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा रहे हैं और मामला दिन-ब-दिन और उलझता जा रहा है।
नया लड़का और सोशल मीडिया पर बवाल
इस बीच चंद्रिका दीक्षित का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में चंद्रिका सिंदूर लगाए हुए एक लड़के के साथ नज़र आ रही हैं। दोनों का बिहेवियर देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि वीडियो में वो एक-दूसरे के साथ बिल्कुल पति-पत्नी जैसा व्यवहार करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में चंद्रिका ने शब-ए-बारात के मौके पर भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो उसी लड़के से कहती दिखीं कि ये इबादत की रात होती है, तुम्हें नमाज़ पढ़नी चाहिए। इस वीडियो के बाद से ही फैंस के बीच सवालों का सिलसिला शुरू हो गया था।
Vada Pav Girl: कैप्शन ने बढ़ाई हलचल
इसके बाद जो वीडियो सामने आया, उसने सोशल मीडिया पर मानो तूफान ला दिया। वीडियो में चंद्रिका लाल रंग के सूट में दिखाई देती हैं और वही लड़का उनके माथे पर सिंदूर से तिलक लगाता है। वीडियो का कैप्शन है- ‘आज से गलियां मेरी हो गईं…’ बस फिर क्या था, कमेंट सेक्शन में लोगों की भीड़ लग गई। वीडियो पर लोग जमकर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, तो क्या आपने दूसरी शादी कर ली?” दूसरे ने कहा कि ये सब सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है। वहीं कुछ लोग चंद्रिका को ट्रोल करते हुए उनके पति युगम का पक्ष लेते भी नज़र आए।
बड़ा पांव वाली अपना बड़ा पांव बेचकर लव जिहाद की ब्रांड एंबेसडर बन गई।pic.twitter.com/t3eIlOCA60
— Ratan Ranjan (@RatanRanjan_) February 6, 2026
पति युगम ने किया पलटवार
इस पूरे विवाद में चंद्रिका के पति युगम भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने चंद्रिका के ही प्रोफाइल से एक वीडियो शेयर करते हुए बड़ा बयान दे डाला। युगम ने कहा कि ये वीडियो 2 मिनट में या 2 दिन में कभी भी डिलीट हो सकता है। साथ ही उन्होंने चंद्रिका को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि चंद्रिका, तू मुझसे इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी, चाहे पेज का ले ले।
वहीं वीडियो के सामने आने के बाद सवाल उठ रहे है कि क्या ये सब सच में चंद्रिका की ज़िंदगी का नया चैप्टर है? या फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने का एक सोचा-समझा दांव?
ये भी पढ़े… नोएडा के बाद दिल्ली में ‘सिस्टम’ के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत, अब टूटेगी विभाग की नींद?







