Vada Pav Girl: सोशल मीडिया की मशहूर हस्ती और ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से पहचानी जाने वाली चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका काम नहीं बल्कि उनकी बिगड़ती मैरिड लाइफ है। चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है। दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है।हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने पति युगम गेरा पर जमकर बरसती नजर आईं। वीडियो में चंद्रिका ने दावा किया कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है और वह एक साथ दो लड़कियों के साथ कार में थे। चंद्रिका ने आरोप लगाया कि युगम ने MMS और वीडियो भी बनाए, जिसकी चैट उन्होंने कैमरे के सामने दिखाने की कोशिश की।वीडियो में चंद्रिका का गुस्सा साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें अब किसी भी तरह की सफाई या सफेद झूठ की जरूरत नहीं है और वह इस रिश्ते को खत्म करना चाहती हैं।
Vada Pav Girl: मेरा मुंह मत खुलवा कैमरे पर बोलीं चंद्रिका
वीडियो में चंद्रिका ने बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर उन्होंने बोलना शुरू कर दिया, तो बहुत कुछ सामने आ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि युगम उन्हें यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने ही चंद्रिका को बनाया है, जबकि हकीकत कुछ और है।चंद्रिका ने दावा किया कि उन्होंने युगम को एक आम जिंदगी से उठाकर एक बेहतर मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अगर वह साथ न देतीं, तो आज भी युगम वही पुरानी जिंदगी जी रहे होते। चंद्रिका ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें अब न दुकान का एक्सेस चाहिए और न ही युगम का कोई रिश्ता।
Vada Pav Girl: पति युगम गेरा का पलटवार, लगाए उल्टे आरोप
चंद्रिका के वीडियो से पहले युगम गेरा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने चंद्रिका पर पलटवार किया। युगम का कहना है कि चंद्रिका आज जितनी भी फेमस हैं, वह सिर्फ और सिर्फ उनकी वजह से हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में वड़ा पाव की दुकान खोलने से लेकर सोशल मीडिया पर पहचान दिलाने तक, हर कदम पर उन्होंने चंद्रिका का साथ दिया।युगम ने यह भी साफ किया कि दुकान उनकी है और वह किसी भी हाल में उसका एक्सेस चंद्रिका को नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रिका चाहे सोशल मीडिया पेज अपने नाम करवा लें, लेकिन दुकान पर उनका ही हक रहेगा।
अफेयर के आरोप और धमकी से बढ़ा विवाद
युगम गेरा ने अपने वीडियो में चंद्रिका पर किसी और शख्स के साथ अफेयर होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के साथ चंद्रिका रील वीडियो बना रही हैं, उसके साथ भी उनका रिश्ता है। इतना ही नहीं, युगम ने यह तक कह दिया कि अगर वह शख्स दुकान पर नजर आया, तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।युगम के इस बयान के बाद विवाद और ज्यादा गरमा गया और सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पूरे मामले पर जमकर प्रतिक्रिया देने लगे।इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटती नजर आ रही है। कुछ लोग चंद्रिका के समर्थन में खड़े हैं और उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स युगम के दावों को सही ठहराते दिख रहे हैं।
Vada Pav Girl: फिलहाल सच्चाई पर सस्पेंस, मामला लगातार गरमाया
फिलहाल, ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा के बीच चल रहा यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों अपने-अपने आरोपों पर अड़े हुए हैं और सच्चाई क्या है, यह अब भी साफ नहीं हो पाया है। इतना जरूर है कि यह मामला सोशल मीडिया से निकलकर अब बड़ी सुर्खियों में बदल चुका है।
ये भी पढ़े: शादी से बचने के लिए युवती का ‘नागिन ड्रामा’, बिस्तर पर केंचुल छोड़ प्रेमी संग हुई फरार!







