Varanasi Ganga Aarti: नए साल के मौके पर देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नए वर्ष की शुरुआत से पहले ही मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलने लगती है। साल 2026 की शुरुआत में अब केवल कुछ ही घंटे बाकी हैं और इसी बीच वाराणसी में होने वाली गंगा आरती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें भारी भीड़ नजर आ रही है। इन तस्वीरों में श्रद्धालु गंगा आरती में पूरी तरह मग्न दिखाई दे रहे हैं।

गंगा आरती में दिखी भक्ति और उत्साह की अद्भुत झलक
गंगा आरती देखने पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक है कि कुछ लोग पुलिस चौकी की छत पर भी चढ़े हुए नजर आए। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी लोग अपने पुराने साल को भगवान की भक्ति के साथ समाप्त करना और नए साल की शुरुआत उन्हीं के आशीर्वाद से करना चाहते हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

Varanasi Ganga Aarti: सुरक्षा व्यवस्था रही पूरी तरह मुस्तैद
बता दें कि इतनी भारी भीड़ के बावजूद गंगा आरती पर कोई असर नहीं पड़ा। आरती पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद लोगों में उत्साह बना रहा। आरती के दौरान सभी भक्तों ने दिव्यता का अनुभव किया। न तो किसी तरह का डर था और न ही कोई अफरा-तफरी। सभी श्रद्धालुओं ने शांति और श्रद्धा के साथ आरती का आनंद लिया।

गौरतलब है कि पूरे साल गंगा आरती देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु वाराणसी पहुंचते हैं। खास अवसरों पर यह संख्या और भी बढ़ जाती है। यह पवित्र तीर्थ स्थल भक्तों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
ये भी पढ़े…नए साल की पवित्र शुरुआत: जनवरी 2026 में माघ मास और महापर्वों का अद्भुत संयोग






