Vastu Mirror Placement: हर घर में आईना जरूर मौजूद होता है, इसे हर कोई अपने चेहरे को निहारने और साज-श्रृंगार करने के लिए बेडरूम और बाथरूम में लगवाते है। लेकिन कम लोग ही जानते है कि आईना घर के किस दिशा में रखा है और कांच का आकार क्या है इसका हमारे जीवन पर बहुत केहरा प्रभाव पड़ता है। आज इस लेख मे हम जानेंगे कि आईने को वास्तु के अनुसार घर में रखने से क्या लाभ पहुंच सकते हैं।

आईना रखने की शुभ दिशाएँ
Vastu Mirror Placement: आज मे समय में अलग-अलग प्रकार के आइने बाजार में मिलते है, जो दिखने में भी काफी खूबसूरत होते है। लेकिन आईना लेते समय उसके आकर पर विशेषरूप से ध्यान देना जरूरी है। बता दें, आईना अगर गलत तरह और घट आकर का रखा जाए तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

वास्तु शास्त्र की माने तो चौकोर अथवा आयताकार आईना घर में लगाना शुभ होता है। यदि आप गोल अथवा कई कोणों वाला आईना घर में लगाते है तो इससे दोष उत्पन्न हो सकता है। साथ ही इसको खरीदें समय ध्यान रखें कि इसमें आपकी छवि सही से दिख रही है या नहीं।
Vastu Mirror Placement: टूटा या धुंधला आईना क्यों है वर्जित?
Vastu Mirror Placement: बता दें, आईना हमेशा उत्तर दिशा में होना चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा में लगाया गया आईना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं इसे लगाने की सबसे खराब दिशा दक्षिण मानी जाती है। कभी भी धुंधला पड़ा हुआ कांच या टूटा हुआ कांच घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसे आईने का प्रयोग वास्तु शास्त्र में निषेध है। इससे घर में दुर्भाग्य आ सकता है।

कई बार आईना गलत जगह पर लगा दिया जाता है, जिससे वस्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। ध्यान रखें किचन, दरवाजे या खिड़की की तरफ आईना न लगवाए। यदि घर से दुख और दुर्भाग्य को दूर रखना चाहते है तो दक्षिण, पश्चिम, आग्नेय कोण, वायव्य कोणा अथवा नैऋत्य कोण में आईना नहीं लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Khanderao Temple Agni Mela: 400 साल पुरानी परंपरा! खंडेराव मंदिर के अग्नि मेले का चमत्कार







