ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन, हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ आक्रोश

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन, हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ आक्रोश

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में मंगलवार को दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

VHP Bajrang Dal demonstration: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में मंगलवार को दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में लोग इस जघन्य हत्या के खिलाफ सड़कों पर उतरे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

18 दिसंबर को की गई थी निर्मम हत्या

दीपू चंद्र दास बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के बालुका क्षेत्र में एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था। 18 दिसंबर की रात उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि धार्मिक भावनाएं आहत करने के बहाने उग्र भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला और बाद में शव को पेड़ से लटका दिया। इस घटना ने देश और विदेश में गहरा आक्रोश पैदा किया है।

VHP Bajrang Dal demonstration: VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन

इस घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की और दीपू दास के लिए न्याय की मांग की। कई प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और तख्तियां लिए नारेबाजी करते नजर आए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की थी। इसके बावजूद कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।

अब तक 12 गिरफ्तार

इस बीच बांग्लादेश प्रशासन ने दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले में कम से कम 12 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। घटना को लेकर बांग्लादेश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़े… नितिन नबीन पटना पहुंचे, रोड शो का भव्य शुभारंभ पटना हवाई अड्डा पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल