ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » विजय हजारे ट्रॉफी में शतकों की बारिश, 22 खिलाड़ियों ने लगाया शतक, बिहार की पारी में 574 रन

विजय हजारे ट्रॉफी में शतकों की बारिश, 22 खिलाड़ियों ने लगाया शतक, बिहार की पारी में 574 रन

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार ने पहली पारी में 574 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 190 रन की दमदार पारी खेली। इस दिन कुल 22 शतक बने, जो टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड है।
बिहार ने बनाया विजय हजारे में इतिहास!

Vijay Hazarre Record: विजय हजारे ट्रॉफी का पहला दिन काफी चर्चा में रहा। पहले दिन कुल 19 मैच हुए, जिनमें सबसे हैरान कर देने वाला मैच टूर्नामेंट का पहला मैच था, जो बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेला गया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। बिहार ने मात्र छह विकेट खोकर 574 रन बनाए, जबकि जवाब में अरुणाचल प्रदेश सिर्फ 177 रन पर ढेर हो गई।

दोहरा शतक छूने से चूके सूर्यवंशी

बिहार की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 190 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसी पारी की बदौलत बिहार 574 रन के आंकड़े तक पहुंच सकी। वैभव अपने दोहरे शतक से मात्र 10 रन दूर थे, लेकिन अरुणाचल के गेंदबाज टेकी नेरी ने उनकी पारी को 190 रन पर ही रोक दिया।

Vijay Hazarre Record: बिहार ने बनाया विजय हजारे में इतिहास!
बिहार ने बनाया विजय हजारे में इतिहास!

Vijay Hazarre Record: एक दिन में शतकों की बरसात

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन काफी सुर्खियां बटोरी गईं। पहले दिन कुल 22 शतक लगे, जो इस टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 12 दिसंबर 2021 और 3 जनवरी 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी में एक दिन में सबसे ज्यादा 19 शतक बने थे

ये हैं 22 खिलाड़ी जिन्होंने शतक लगाया:

  • बिहार: वैभव सूर्यवंशी – 190 रन

  • बिहार: आयुष आनंद लोहारुका – 116 रन

  • मेघालय: किशन लिंगदोह – 106 रन

  • मणिपुर: जोटिन फ़ीरोइजम – 101 रन

  • मध्य प्रदेश: यश दुबे – 103 रन

  • जम्मू एंड कश्मीर: शुभम खजुरिया – 129 रन

  • उड़ीसा: स्वास्तिक सामल – 212 रन

  • उड़ीसा: बिप्लब सामंत्रे – 100 रन

  • सौराष्ट्र: सम्मर गज्जर – 132 रन

  • विदर्भा: अमन मोखाड़े – 110 रन

  • विदर्भा: ध्रुव शोरे – 136 रन

  • हरियाणा: हिमांशु राणा – 126 रन

  • रेलवेस: रवि सिंह – 109 रन

  • झारखंड: ईशान किशन – 125 रन

  • कर्नाटक: देवदत्त पडिक्कल – 147 रन

  • केरला: विष्णु विनोद – 102 रन

  • आंध्र प्रदेश: रिकी भुई – 122 रन

  • दिल्ली: विराट कोहली – 123 रन

  • गोवा: स्नेहल कौथंकर – 107 रन

  • मुंबई: रोहित शर्मा – 155 रन

  • बिहार: साकिबुल गनी – 128 रन

  • मेघालय: अर्पित भाटेवारा – 104 रन

Written by- Adarsh Kathane

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल