ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » इंदौर में नर्मदा जल आपूर्ति पर बड़ा सवाल, बेकरी गली के लोग बीमारियों के साए में जीने को मजबूर,नलों से निकल रहा कीड़ों वाला काला पानी

इंदौर में नर्मदा जल आपूर्ति पर बड़ा सवाल, बेकरी गली के लोग बीमारियों के साए में जीने को मजबूर,नलों से निकल रहा कीड़ों वाला काला पानी

water crisis: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नर्मदा जल आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मालवा मिल क्षेत्र के पास स्थित बेकरी गली में नलों से काला, बदबूदार और कीड़ों से भरा पानी आ रहा है।

water crisis: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नर्मदा जल आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मालवा मिल क्षेत्र के पास स्थित बेकरी गली में नलों से काला, बदबूदार और कीड़ों से भरा पानी आ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि पानी को कई बार फिल्टर और उबालने के बाद भी वह पीने लायक नहीं रहता।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

महिलाओं का दर्द:

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि सुबह नलों से सबसे ज्यादा गंदा पानी आता है , कुछ देर बाद पानी थोड़ा साफ होता है, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित नहीं । पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं एक महिला ने बताया,“नल चालू होते ही इतना गंदा पानी आता है कि इस्तेमाल नहीं कर सकते। पानी में लाल रंग के कीड़े साफ दिखाई देते हैं।”

water crisis: बच्चों की सेहत पर खतरा

एक स्थानीय युवक ने कहा कि बच्चे लगातार बीमार हो रहे हैं, बर्तन धोना तक मुश्किल हो गया है। इलाके में पानी को फिल्टर करने का कोई स्थायी सिस्टम नहीं है, उन्होंने कहा,“पानी जिंदगी के लिए जरूरी है, लेकिन यह पानी जहर जैसा बन चुका है।”

चार लेयर फिल्टर भी फेल, बड़ा सवाल

एक अन्य महिला ने बताया कि पानी में छोटे कीड़े  तक आ रहे हैं, चार लेयर से फिल्टर करने के बाद भी समस्या बनी रहती है, कभी पानी आता ही नहीं, तो कभी एकदम काला पानी आता है। इंदौर जैसे बड़े शहर में, जहां नर्मदा का पानी सप्लाई किया जाता है, वहां इस तरह की स्थिति प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है। सवाल यह है कि आखिर कब मिलेगा बेकरी गली के लोगों को साफ और सुरक्षित पानी?

ये भी पढ़े…  तमिलनाडु में अमित शाह की जनसभा आज, ड्रोन पर प्रतिबंध, बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल