ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Weather 2026: दिल्ली और NCR में बढ़ी ठंड, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

Weather 2026: दिल्ली और NCR में बढ़ी ठंड, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

साल 2026 की शुरुआत में दिल्ली और NCR में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
राजधानी में कोहरा और ठंड का प्रकोप

Weather Update 2026: साल 2026 की शुरुआत होते ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है और इसका असर उत्तर भारत के कई हिस्सों में नजर भी आ रहा है। ओस, कोहरा और बर्फबारी का सिलसिला भी जारी है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुकाबित आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली और एनसीआर के कई शहरों ने घना कोहरा छाए रहने के अनुमान है। इसी कारण से मौसम विभाग द्वारा 4 जनवरी, रविवार को शहर में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 3 जनवरी 2026 को भी राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। बता दें, बीते 24 घंटों में वहां का AQI 267 तक रहा।

Weather Update 2026: राजधानी में कोहरा और ठंड का प्रकोप
राजधानी में कोहरा और ठंड का प्रकोप

AQI ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज, वायु गुणवत्ता पर असर

दिल्ली के अलावा पहाड़ी क्षेत्र में भी ठंड ने अपना जोर पकड़ लिया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग द्वारा अभी कुछ दिन और बर्फ गिरने की चेतावनी दी गई है। मैदानी राज्यों में भी सर्द हवा चल रही है, जिसमें बिहार, झारखंड, राजस्थान अथवा मध्यप्रदेश के कई शहरों में ठंड बढ़ गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में घने कोहरे की समस्या भी पैदा हो गई है।

Weather Update 2026: मैदानी राज्यों में भी बढ़ी ठंड

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में अब तक अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, यह तापमान सामान्य से थोड़ा कम है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 8.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो औसत तापमान से थोड़ा ज्यादा बताया जा रहा है।

Weather Update 2026: राजधानी में कोहरा और ठंड का प्रकोप
राजधानी में कोहरा और ठंड का प्रकोप

इसी के साथ बता दे दिल्ली के अलग-अलग शहरों के तापमान में भी फर्क साफतौर पर देखा गया। जहां पालम में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री, वही लोधी रोड में 17.6 डिग्री, इसी के साथ रिज में 16.3 डिग्री और आयानगर में 17.2 डिग्री दर्ज किया गया है। दूसरी तरह न्यूनतम तापमान में इस बार आयानगर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां का अब तक तापमान 6.9 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है। पालम में 7.9 डिग्री और लोधी रोड में 8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल