ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » यूपी-बिहार से राजस्थान-दिल्ली तक मौसम ने ली करवट: तेज आंधी, बारिश और गिरते तापमान को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट

यूपी-बिहार से राजस्थान-दिल्ली तक मौसम ने ली करवट: तेज आंधी, बारिश और गिरते तापमान को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल गया है। आंधी, बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत महसूस हो रही है।
देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव

Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया है। कई राज्यों में आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में तेज हवाओं, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जिन इलाकों में यह असर दिखेगा, वहां 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अचानक तेज हवाएं चलने से तापमान में कमी आई है और गर्मी पर रोक लग गई है। सोमवार से ही यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली है और हल्की ठंड महसूस हो रही है। 19 मार्च तक आसमान में बादल बने रह सकते हैं।

दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 18 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव
देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव

Weather Update: उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले 24 घंटों से चल रही तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने मेरठ, बिजनौर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ जैसे जिलों में गरज-चमक, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। 17 मार्च को राज्य में अधिकतर जगह मौसम सूखा रह सकता है।

इसके बाद 18 से 21 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 19 और 20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

बिहार का मौसम

बिहार में अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने यहां के कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव
देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च तक यहां बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।19 और 20 मार्च को 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Weather Update: अन्य राज्यों का मौसम

21 मार्च तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

18 से 20 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश में 22 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी 17 मार्च को तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़े…काबुल में भीषण एयरस्ट्राइक का दावा: अस्पताल तबाह, 400 मौतें; आंकड़ा बढ़ने की आशंका

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल