ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » बंद रेलवे फाटक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन से टकराई बाइक, बड़ा हादसा टला

बंद रेलवे फाटक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन से टकराई बाइक, बड़ा हादसा टला

रेलवे प्रशासन लगातार आम जनता से अपील करता रहा है कि बंद रेलवे फाटक को अवैध रूप से पार न करें, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बंद रेलवे फाटक पार करने की गलती न करें।

West Bengal: रेलवे प्रशासन लगातार आम जनता से अपील करता रहा है कि बंद रेलवे फाटक को अवैध रूप से पार न करें, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। इसी लापरवाही के चलते कई बार जानलेवा हादसे सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला आज पश्चिम बंगाल के बाराबनी इलाके में देखने को मिला, जहां बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बाइक के उड़े परखच्चे

जानकारी के मुताबिक, बाराबनी बाजार के पास रेलवे फाटक बंद था और उसी दौरान एक ट्रेन वहां से गुजर रही थी। तभी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बंद फाटक पार करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि तीनों युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेन के नीचे फंस गई।

West Bengal: एक घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात

घटना के बाद ट्रेन को रोकना पड़ा, जिससे करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला गया। इसके बाद रेल परिचालन को दोबारा शुरू किया गया।

रेलवे प्रशासन की अपील

West Bengal: इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बंद रेलवे फाटक पार करने की गलती न करें। थोड़ी सी जल्दबाज़ी और लापरवाही आपकी और दूसरों की जान के लिए खतरा बन सकती है।

 

ये भी पढ़े: ‘ऑपरेशन म्यूल अकाउंट’ में बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल