ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » आख़िर क्यों हो रहे हैं चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में बड़े तबादले, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक बदले ,जानिए पूरी लिस्ट

आख़िर क्यों हो रहे हैं चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में बड़े तबादले, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक बदले ,जानिए पूरी लिस्ट

आख़िर क्यों हो रहे हैं चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में बड़े तबादले, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक बदले ,जानिए पूरी लिस्ट

West Bengal Transfers: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल कर दिया है। राज्य के शीर्ष अधिकारियों से लेकर पुलिस विभाग तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जा सके।

मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया गया

चुनाव आयोग ने सबसे पहले राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पद से हटाने का निर्देश दिया।उनकी जगह अब नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।दुष्यंत नारियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।संगमित्रा घोष को राज्य का नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है।आयोग का कहना है कि चुनाव के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था को निष्पक्ष बनाए रखना बेहद जरूरी है।

West Bengal Transfers: पुलिस विभाग में भी बड़ा बदलाव

प्रशासनिक बदलाव के साथ-साथ राज्य के पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP), एक आईजी रैंक के अधिकारी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को भी उनके पद से हटा दिया है। इन पदों पर जल्द ही नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था संभालेंगे।

West Bengal Transfers: सात AERO अधिकारियों को किया गया निलंबित

चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए सात एईआरओ (AERO) अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया है। आयोग के मुताबिक चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।चुनाव आयोग का कहना है कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासनिक ढांचे में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कई वरिष्ठ अधिकारियों को बदला गया है और आगे भी जरूरत पड़ने पर ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़े: अयोध्या में पुलिस बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, गल्ला व्यापारियों को बनाता था निशाना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल