ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी, अमित शाह और योगी के बड़े कार्यक्रमों की घोषणा

पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी, अमित शाह और योगी के बड़े कार्यक्रमों की घोषणा

West Bengal

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने मेगा कैंपेन प्लान की घोषणा की है। पार्टी ने इस बार बड़े पैमाने पर जनसंपर्क और शक्ति प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है, जिसके तहत पार्टी के शीर्ष नेता राज्य में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के 14 कार्यक्रम

भा.ज.पा. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में कुल 14 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों में जनसभाएं और भव्य रोड शो शामिल होंगे, जिनके माध्यम से मोदी राज्य के मतदाताओं तक भाजपा का संदेश पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

West Bengal: अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का अभियान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें रोड शो और जनसभाएं शामिल हैं। उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 8 कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें रोड शो और जनसभाएं शामिल होंगी।

जेपी नड्डा और मिथुन चक्रवर्ती का भी योगदान

भा.ज.पा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबीन 7 जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 6 जनसभाओं के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। साथ ही, फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भी इस चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वह राज्य में 10 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें…कंगना की राहुल गांधी पर टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया, तारिक अनवर ने की कड़ी आलोचना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल