जेफरी एडवर्ड एपस्टीन अमेरिकी निवेशक और यौन अपराधी था। यह 20 जनवरी, 1953 में बु्रकलेन न्यूयार्क में पैदा हुआ था। 10 अगस्त 2019 को 66 वर्ष की उम्र में आत्महत्या कर इस दुनिया से विदा हो गया। जेफरी एपस्टीन आज क्यों खबरों में है ? उसका कारण दुनियाभर में छोटे बच्चियों का यौन शोषण करना उसका शौक और व्यवसाय था। उसके इस शौक में दुनियाभर के नामी-गिरामी उद्योगपति, राजनेता शामिल रहे हैं। जिन बच्चियों का यौन शोषण जेफरी एपस्टीन ने किया, उन्होंने युवा होने पर अपनी दास्तान का जिक्र कोर्ट के माध्यम से किया। उन्हीं के कारण आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर बिल गेट तक शामिल हैं।
बिल गेट्स का पछतावा!
बिल कहते हैं-यौन अपराधी के साथ मीटिंग करना बहुत बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसी गलती की, जिसके कारण परोपकार वाली मेरी छवि संदेह के दायरे में आ गई। हालंकि एपस्टीन के अपराधों में शामिल होने की बातों से उन्होंने इनकार किया। बिल गेट्स ने एपस्टीन के साथ अपने संबधों को लेकर अपने कर्मचारियों से माफी मांगी है। लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वालस्ट्रींट जर्नल में छपी खबर में माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक ने यह भी स्वीकार किया कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे और उन्होंने ऐसी गलतियां की, जिसके कारण परोपकार में लगे उनका समूह संदेह के घेरे में आ गया।
एपस्टीन की फाइल्स में कई बड़ी हस्तियों के नाम!
पिछले महीने अमेरिकी न्याय विभाग ने आनलाइन हजारों दस्तावेजो को जारी किया, जिनमें ईमेल, साक्षात्कार, तस्वीरें, काल आदि शामिल हैं, उससे बहुत सारे जाने-माने नाम सामने आये हैं। जिनमें कुछ नामों को हटा दिया गया। यह सूचनाएं ही एपस्टीन फाइल कही जा रही हैं। वालस्ट्रींट जर्नल ने गेट के हवाले से कहा कि मेरी गलती की वजह से, जो लोग इसमें फंस गये हैं, उनसे मैं माफी मांगता हूं। यौन अपराधी ने 2008 में एक नाबालिग को वेश्यावृति के लिए उकसाने के आरोप में दोषी ठहराये जाने के तीन साल बाद 2011 में मेरी उससे मुलाकात हुई थी। बिल गेट ने यह भी कहा कि उनकी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा फ्रेच गेेट्स के द्वारा 2013 में चिंता व्यक्त करने के बाद भी मैंने उससे मिलना जारी रखा। मेरी पत्नी हमेशा एपस्टीन के मामले में संशय में रहती थीं। वह आगे कहते हैं कि 2014 में भी एपस्टीन से मिलता रहा हूं। उसके साथ निजि जेट में जर्मनी, फ्रांस, न्यूयार्क एवं वाशिंगटन में उस यौन अपराधी दोषी के साथ समय बिताया, लेकिन कभी भी वहां रात में नहीं रुका और न ही एपस्टीन के द्वीप पर गया।
अमेरिकी न्याय विभाग ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वह इस बात की समीक्षा कर रहा है कि क्या एपस्टीन से संबंधित कोई रिकाॅर्ड गलती से छिपाये गये थे। इस बात का भी जस्टिस डिपार्टमेंट पता कर रहा है कि क्या डाक्यूमेंट्स गलत तरीके से रोके गये थे ? ट्रंप को दोषी करार देने वाली एफबीआई को साक्षत्कार देनेवाली एक महिला एपस्टीन के गिरफ्तार होने के बाद 2019 में सामने आई। उसने आरोप लगाया कि एक दशक पहले ट्रंप और एपस्टीन दोनों ने मेरे साथ सैक्स संबंध बनाया था। एफबीआई ने इस संबंध में महिला के दोषारोपण के चार साक्षत्कार लिए थे। उनमें से एक को जस्टिस डिपार्टमेंट ने रिलीज किया है, पर दोषी पर लगे तीन आरोप गायब हैं। यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वह साक्षात्कार का हिस्सा कहां है।
बात अब भारत के प्रसंग में सामने आई है। एपस्टीन फाइल्स में बहुत सारे नामों का जिक्र हुआ है। जिनमें सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग हैं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उद्येागपति अनिल अंबानी, अंबानी की जो मेल हैं, उसमें कई जगह प्रधानमंत्री के विदेश यात्रा का जिक्र है। किस संदर्भ में है, उसका जिक्र नहीं है। अब इन आरोपों के छींटे कितना प्रभाव लोगों पर डाल रहे हैं, वह समय ही बतायेगा।
लेखक: भगवती प्रसाद डोभाल
ये भी पढ़े… स्कूल में खेलते समय 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, दिल दहला देगा राजस्थान का ये मामला…






