Window AC Season Sale: गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले एयर कंडीशनर खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए यह बेहतरीन मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस समय 1.5 टन विंडो AC पर जबरदस्त ऑफ-सीजन सेल चल रही है। इस सेल के तहत Voltas, LG, Blue Star, Samsung, Whirlpool, Godrej और Carrier जैसे नामी ब्रांड्स के विंडो AC पर 30 से 50 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है।
ऑफ-सीजन का फायदा यह है कि ग्राहक कम बजट में भी दमदार कूलिंग वाले AC खरीद सकते हैं। इसके साथ ही कई मॉडल्स पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट का अतिरिक्त लाभ भी मिल रहा है, जिससे कुल कीमत और कम हो जाती है। खासतौर पर 1.5 टन विंडो AC मध्यम से बड़े कमरों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं, ऐसे में यह डील आम उपभोक्ताओं के लिए काफी आकर्षक है।
Voltas 1.5 टन विंडो AC
Voltas का यह विंडो AC फ्लिपकार्ट पर 42,990 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। फिलहाल इस पर 36% की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर करीब 27,399 रुपये रह गई है।
Window AC Season Sale: Blue Star 1.5 टन विंडो AC
Blue Star का 1.5 टन विंडो AC, जिसकी लिस्टेड कीमत 39,500 रुपये है, ऑफ-सीजन सेल में 32% डिस्काउंट के साथ लगभग 26,750 रुपये में उपलब्ध है।
LG 1.5 टन विंडो AC (5 स्टार)
ऊर्जा बचत चाहने वालों के लिए LG का 5-स्टार विंडो AC एक बेहतर विकल्प है। 72,990 रुपये की कीमत वाला यह प्रीमियम मॉडल 47% छूट के बाद करीब 38,990 रुपये में मिल रहा है।
Window AC Season Sale: LG 1.5 टन विंडो AC (3 स्टार)
कम बजट में LG ब्रांड चाहने वालों के लिए 3-स्टार मॉडल पर 53% तक की छूट दी जा रही है। इस ऑफर के बाद इसकी कीमत लगभग 31,990 रुपये हो गई है।
Whirlpool और Carrier के ऑफर
Whirlpool का 1.5 टन विंडो AC 45% छूट के साथ करीब 27,409 रुपये में मिल रहा है, जबकि Carrier का मॉडल 37% डिस्काउंट के बाद लगभग 28,399 रुपये में उपलब्ध है।
अगर आप इस गर्मी में नया AC खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफ-सीजन सेल आपके लिए बड़ी बचत का मौका साबित हो सकती है। हालांकि, ऑफर और कीमतें स्टॉक व समय के अनुसार बदल सकती हैं।
ये भी पढ़े… “ड्रग तस्करी और साइबर सुरक्षा पर भारत-कनाडा में समझौता, डोवाल की अहम बैठक







