Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा ऐलान किया है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि इस वर्ष 5,000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और 60,000 से अधिक सहायिकाओं की भर्ती का लक्ष्य तय किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है, जिससे प्रदेश में महिला रोजगार और बाल विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की नियुक्ति पारदर्शी तरीके से की जा रही है। बिना किसी सिफारिश के नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। साथ ही, कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन और आधुनिक ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य का रियल टाइम डेटा सुनिश्चित हो सके।
Yogi: सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के लिए Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana और Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana का लाभ दिया है। इसके अलावा Ayushman Bharat Yojana के तहत 3 लाख से अधिक कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिल रहा है।
शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र अब प्री-प्राइमरी शिक्षा के केंद्र भी बनेंगे, जहां 3 से 5 वर्ष के बच्चों की पढ़ाई होगी। उन्होंने बताया कि 137 करोड़ रुपये की लागत से नए केंद्र बनाए जा रहे हैं, जबकि 313 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को “यशोदा मैया” की उपाधि दिए जाने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी भूमिका को देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।
ये भी पढ़ें …बंगाल में बड़ा खेल! NDA का ममता पर वार- जनसमर्थन घटा तो ‘सहानुभूति कार्ड’? जानिए विस्तार से …







