YOGI BABA: राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास के बाहर भीड़ कुछ अलग दिखाई दे रही थी। दूर-दूर से आए लोग फाइलें, दस्तावेज़ और उम्मीदें लिए लाइन में खड़े थे। कोई अवैध कब्जे से परेशान था, कोई इलाज के लिए आर्थिक सहायता चाहता था, तो कोई बिजली-पानी की दिक्कत लेकर पहुँचा था। सभी की निगाहें एक ही दिशा में थीं जहाँ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘जनता दर्शन’ के लिए बाहर आए।
पीड़ित की शिकायत सुने डीएम-एसएसपीः मुख्यमंत्री
जैसे ही सीएम योगी मंच से नीचे उतरे, भीड़ की हलचल थम गई। मुख्यमंत्री एक-एक फरियादी की ओर बढ़ते गए, हाथ जोड़ा, बात सुनी और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कई बार उन्होंने फाइल खोलकर मौके पर ही विवरण देखा और निर्देश दिए “इसका निस्तारण तत्काल करें, पीड़ित को बार-बार भटकना नहीं चाहिए।”
YOGI BABA: समय सीमा में समाधान के दिए निर्देश
आज के जनता दर्शन में गोरखपुर, शामली, झांसी, कन्नौज सहित कई जिलों से लोग पहुंचे थे। शिकायतें भी विविध-
• आर्थिक सहायता
• अवैध कब्जे
• बिजली व शिक्षा की समस्याएँ
• पुलिस से जुड़े मामले
सीएम ने कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि जनपदों में डीएम और एसएसपी जनता की शिकायतें गंभीरता से सुनें और उन्हें समय सीमा में समाधान करें। उन्होंने कहा “लोग बार-बार राजधानी न आएं, उनके जिले में ही न्याय मिले, यही हमारी प्राथमिकता है।”
YOGI BABA: बच्चों की मुस्कान बनी प्यारा पल

YOGI BABA: फरियादियों के बीच कुछ बच्चे भी अपने अभिभावकों के साथ आए थे। सीएम योगी उनके पास रुके, बातचीत की, नाम पूछा और जेब से चॉकलेट निकालकर दे दी। बच्चों की मुस्कान देखते ही माहौल कुछ हल्का हो गया। सीएम ने उन्हें पढ़ाई में मन लगाने की नसीहत दी और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।
सुरक्षा ही सरकार के संकल्प का संदेश
YOGI BABA: आज का जनता दर्शन एक संदेश छोड़ गया कि सरकार की प्राथमिकता जनता की सीधी सुनवाई है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जीवन की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान, दोनों पर सरकार की पूरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा “हर जरूरतमंद तक सरकार की मदद पहुँचे, यही हमारा संकल्प है।”
लखनऊ में आज का जनता दर्शन यह साबित कर गया कि यदि शासन की नीयत मजबूत हो तो शिकायतें केवल दस्तावेज़ नहीं रहतीं, बल्कि समाधान की प्रक्रिया बन जाती हैं।
ये भी पढ़े… Sambhal News: संभल बवाल की बरसी पर लोगों ने की CM Yogi की तारीफ






