हम अपने वादे पर कायम
MP NEWS : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार किसानों को 10 घंटे बिजली देने के अपने वादे पर पूरी तरह अडिग है। किसानों को वादा की गई बिजली हर हाल में दी जाएगी और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विवादित पत्र से बढ़ा था विवाद
MP NEWS : बतादें कि हाल ही में बिजली विभाग के एक मुख्य अभियंता ने विवादित पत्र जारी किया था, जिसमें लिखा गया था कि यदि किसी क्षेत्र में किसानों को 10 घंटे से अधिक बिजली दी गई, तो संबंधित क्षेत्र के कर्मचारी का वेतन काटा जाएगा। इस पत्र के सार्वजनिक होते ही मामला गरमा गया और सरकार के वादे पर सवाल उठने लगे।
Note :- उस आदेश पर हस्ताक्षर RS Jain (चीफ जनरल मैनेजर) ने किए थे।
जिस पर विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना
MP NEWS : बिजली विभाग के आदेश को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब राज्य में सरप्लस बिजली होने का दावा किया जाता है, तो किसानों और आम उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली क्यों नहीं मिल पा रही। विपक्ष ने इसे किसानों के साथ छल बताया। और कहा कि
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद तत्काल कार्रवाई
MP NEWS : मामला जैसे ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के संज्ञान में आया था, उन्होंने तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। सरकार ने संबंधित मुख्य अभियंता को हटा दिया और विवादित आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी अधिकारी बिना सोच-समझे पत्र जारी करेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
भ्रम की स्थिति खत्म, किसानों को मिलेगी पूरी बिजली
MP NEWS : अब मुख्य अभियंता के आदेश से बनी भ्रम की स्थिति को सरकार ने खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से जुड़ी किसी भी योजना में कोई समझौता नहीं होगा। सरकार ने दोहराया कि किसानों को वादा की गई 10 घंटे की बिजली आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी। बतादें सीएम मोहन यादव से उनके घोषणा किये गयो वादों के अमल को लेकर सवाल किये जा रहे थे।
खबरें और भी हैं…khabarindiatv.in/new-delhi-राहुल-गांधी-का-हर-बार-झूठ







