Vhp: दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि होली जैसे त्योहार के दिन हुई यह घटना बेहद गंभीर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जैन के मुताबिक एक 7 साल के बच्चे के रंग के छींटे पड़ने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और हमला कर दिया, जिसमें तरुण खटीक की मौत हो गई।
घटना को बताया गंभीर और साजिश की आशंका
सुरेंद्र जैन ने कहा कि यह घटना अचानक नहीं लगती और इसकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जिस महिला के कपड़ों पर रंग पड़ा था, वह घटना के बाद से गायब बताई जा रही है। जैन ने मांग की कि उस महिला समेत सभी संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।
Vhp: “हिंदू अब पुलिस का इंतजार नहीं करेगा”
तरुण खटीक की हत्या को लेकर नाराजगी जताते हुए सुरेंद्र जैन ने विवादित बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो हिंदू समाज हाथ पर हाथ रखकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार नहीं करेगा और अपने तरीके से प्रतिक्रिया देगा।
राजनीतिक नेताओं पर भी उठाए सवाल
Vhp: इस मामले को लेकर सुरेंद्र जैन ने कुछ राजनीतिक नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में तुरंत प्रतिक्रिया देने वाले नेता इस घटना पर क्यों चुप हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द सजा दी जाए।
ये भी पढ़े: एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, बुकिंग गैप 21 से बढ़ाकर 25 दिन








