Home » उत्तर प्रदेश » Shamli News:शामली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ढाई करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Shamli News:शामली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ढाई करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

शामली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ढाई करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
शामली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ढाई करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Shamli News: शामली जनपद में झिझाना थाना पुलिस ने नशे के व्यापार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को ढाई करोड़ रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मेरठ-करनाल हाईवे स्थित अगड़ीपुर स्टोन क्रेशर के पास मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिट्ठू बैग इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पन्नी के साथ 1 किलो 263 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है।

आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पुलिस के अनुसार जब टीम ने संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया। पीछा कर पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सरफराज उर्फ धौला पुत्र खुर्शीद निवासी घाटमपुर थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी साबिर पुत्र कौशर निवासी इस्सोपुर खुरगान थाना कैराना के साथ मिलकर यह स्मैक बरेली के गुड्डू उर्फ धौला नामक व्यक्ति से झुमके वाले पुल के पास से खरीदकर लाए थे।

Shamli News:मामले में पुलिस ने क्या बताया?

सरफराज ने पुलिस को बताया कि दोनों साथी मिलकर इस नशीले पदार्थ को विभिन्न कस्बों में मुनाफे के लिए ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस बार वह अकेला स्मैक लेकर लौट रहा था जबकि उसका साथी साबिर अपने घर चला गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।झिझाना थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करी के इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगामी चुनावों से पहले अपराध नियंत्रण और नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

ये भी पढ़े:  बरेली में मौलाना मदनी के बयान पर हंगामा VHP-बजरंग दल ने किया विरोध, फूंका पुतला