Goa Nightclub Tragedy: गोवा के अरपोरा स्थित चर्चित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के अग्निकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स – गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के खिलाफ इंटरपोल द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है। हादसे के बाद दोनों आरोपी देश छोड़कर फरार हो गए थे।
ब्लू कॉर्नर नोटिस कैसे करेगा मदद?
गोवा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इंटरपोल द्वारा जारी यह नोटिस घटना के सिर्फ दो दिन के भीतर जारी हुआ है। आमतौर पर यह प्रक्रिया एक सप्ताह या उससे अधिक समय लेती है, लेकिन गोवा पुलिस की सक्रियता और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से कार्रवाई बेहद तेज़ी से पूरी हुई।
Goa Nightclub Tragedy: थाईलैंड भागने की आशंका
यह नोटिस दोनों आरोपियों को ट्रेस करने में पुलिस की मदद करेगा और उन्हें उनके वर्तमान देश से किसी अन्य देश में जाने से रोकेगा। इसके जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। पुलिस इनपुट के अनुसार, सौरभ और गौरव लूथरा संभवतः थाईलैंड के फुकेट भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों रविवार सुबह करीब 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से फुकेट रवाना हुए, ताकि आग लगने की घटना के बाद गिरफ्तारी और पूछताछ से बचा जा सके।
Goa Nightclub Tragedy: अजय गुप्ता दिल्ली से हिरासत में
इस मामले में एक अन्य आरोपी अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी था। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में उसे ट्रेस कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर गोवा लाया जाएगा।
अब तक छह लोग हिरासत में
अब तक, पुलिस ने इस हादसे के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में नाइट क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और एक कर्मचारी भरत कोहली शामिल हैं।
जांच जारी, और गिरफ्तारियां सम्भव
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और फरार लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी समन्वय किया जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई संभव है।
ये भी खबरें पढ़े… नाना पटोले का तंज: देश में कई गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन भाजपा का निशाना सिर्फ गांधी परिवार पर







