Winter Pain: सर्दियों के दिनों में शरीर दर्द की समस्या आम है। खासकर जो लोग योग और एक्सरसाइज नहीं करते उन्हें सर्द मौसम में बदन दर्द की परेशानी अधिक होती है। रिपोर्ट्स भी बताती है कि इन दिनों में 60 से 70 प्रतिशत लोगों में जोड़ो के दर्द की तकलीफ बढ़ जाती है। यहां तक से लगभग 20 प्रतिशत शरीर में सूजन के मामले भी ठंड के दिनों में अधिक होते है। बता दें सर्दियों में इस समस्या के पीछे कई कारण होते है। जैसे ब्लड सप्लाई स्लो होना, फ्लूड का जॉइंट्स में कम होना, विटामिन डी की कमी, योग और एक्सरसाइज ना करना अथवा एयर प्रेशर घटने से बॉडी टिशूज़ में सूजन आ जाती है जो हड्डियों में जकड़न बढ़ाने का कार्य करती है।

Winter Pain: घर पर ऐसे बनाएं पीड़ांतक तेल
Winter Pain: अगर आपको भी जोड़ों में दर्द की समस्या अधिक है और घरेलू उपाय की तलाश में है तो यह एक तेल आपकी इस परेशानी को कम कर सकता है। शरीर में दर्द होने पर आप इस पीड़ातक तेल का उपयोग कर सकते है। इसके लिए आपको मेथी, अजवाइन, सोंठ, लहसुन, निर्गुंडी, हल्दी, अर्क पत्र और पारिजात लेना है। इन सभी चीजों को कूट लें और इसे सरसों के तेल में उबालें। बस फिर इसे ठंड होने के बाद जिन में हिस्से में दर्द महसूस हो वहां इस तेल को मसाज करते हुए लगा लें।

हड्डियां मजबूत करने के आसान उपाय
अगर ठंड में आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या होती है है तो आपको बस कुछ चीजों को अपना कर हड्डी मजबूत बनाने का प्रयास करना है। इसके लिए खाने में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाएं, रोजाना 1 कप दूध जरूर पीएं इसके अलावा आप सेब का सिरका भी पी सकते है।
गुनगुने पानी में दालचीनी-शहद को मिला कर पीएं, ध्यान रखें शहद को कभी भी गरम पानी में मिला कर नहीं पीना चाहिए जब भी शहद मिलाए पानी गुनगुना होना चाहिए। हल्दी वाला दूध सोने से पहले पीना बहुत फायदेमंद होता है। इस तरह हड्डियां मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
सर्दियों में राहत के लिए जरूरी सावधानियां
अगर आपको जोड़ों का दर्द है तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जोड़ो की समस्या होने पर अपने वजन को ना बढ़ने से रोके। स्मोकिंग से बचें और अपना पॉश्चर सही रखें। खान पान का ध्यान रखे प्रोसेस्ड और ग्लूटेन फूड का सेवन ना करें। खाने में नमक और शक्कर जितना कम कर सकें उतना कम करें। हर दिन योग अवश्य करें।
Disclaimer: यह लेख जानकारी के उद्देश्य से साझा किया गया है। शरीर से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी होने अथवा किसी भी उपचार को अपनाने से पूर्व विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।







