ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » योगी सरकार की बड़ी पहल, माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरु की ये खास व्यवस्था

योगी सरकार की बड़ी पहल, माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरु की ये खास व्यवस्था

माघ-मेला

Magh Mela 2026: प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने माघ मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस सेवाओं को और अधिक सुलभ व सुचारू बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब रोडवेज बसों की अग्रिम बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे श्रद्धालु पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे।

हेल्पलाइन नंबर भी किया जाएगा जारी

परिवहन निगम द्वारा इस सुविधा के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे। इन नंबरों के माध्यम से श्रद्धालु बसों की उपलब्धता, समय-सारणी और बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। रोडवेज प्रशासन के अनुसार श्रद्धालु सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) से सीधे संपर्क कर अपनी यात्रा के लिए पहले से बस बुक करा सकेंगे।

माघ मेला 2026
                                                                              माघ मेला 2026

Magh Mela 2026: 450 अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला

क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसी क्रम में जो बसें पहले से बुक की जाएंगी, उन्हें श्रद्धालुओं द्वारा बताए गए स्थान तक भेजा जाएगा। यह स्थान स्थानीय बस स्टॉप से अधिकतम पांच किलोमीटर की सीमा में तय किया जाएगा, ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष सहूलियत मिल सके। माघ मेला के मद्देनजर गोरखपुर परिक्षेत्र से करीब 450 अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला लिया गया है। जनपद के कुल 22 स्थानों से परिवहन निगम की बसें प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी। इनमें खजनी, सिकरीगंज, गोला, उरुवा, बेलघाट जैसे दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। अधिकारियों के अनुसार इन सभी स्थानों पर तय समय पर बसें उपलब्ध रहेंगी, जिससे श्रद्धालु सीधे अपने क्षेत्र से ही प्रयागराज के लिए रवाना हो सकेंगे।

इसके साथ ही समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी योगी सरकार ने खास व्यवस्था की है। 13 जनवरी से यह विशेष सुविधा लागू की जाएगी। यदि 52 सीटों वाली बस में कम से कम 50 यात्रियों की बुकिंग होती है, तो बस को श्रद्धालुओं के नजदीकी चौराहे या पहले से तय स्थान तक भेजा जाएगा। इससे सामूहिक रूप से माघ मेला जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। श्रद्धालु एआरएम कार्यालय पहुंचकर प्री-बुकिंग करा सकते हैं। यात्रा की तिथि तय होने पर उसी दिन बस को निर्धारित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि योगी सरकार की मंशा है कि माघ मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जाए।

Report By: जय प्रकाश 

ये भी पढ़े… ‘अरी ओ मईया देख जरा, तेरा लाला भूखा बैठा है…’ 500 वर्षों में पहली बार बांके बिहारी मंदिर में टूटी ये परंपरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल