मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में 17 दिसंबर को गरमागरम बहस होने की संभावना
मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
अवैध प्रवासियों को भारतीय पहचान दिलाने का नेटवर्क बेनकाब, ईडी ने पाकिस्तानी नागरिक के साथ मिलकर फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में चार्जशीट दाखिल की
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक 13 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में छह स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है।
दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वंतारा का विशेष दौरा किया। वंतारा एक आधुनिक वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र है, जहां प्रकृति और जीवों के प्रति सम्मान को सनातन परंपरा के अनुरूप महत्व दिया जाता है। दौरे के अंत में मेसी ने नारियल अर्पण और मटका फोड़ जैसी पारंपरिक रस्मों में हिस्सा लिया। समारोह शांति और कल्याण के मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। मेसी अपनी ‘लियो मेसी फाउंडेशन’ के जरिए पहले से ही सामाजिक और मानवीय कार्यों से जुड़े हैं।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी सफलता सामने आई है। मंगलवार को यहां कुल 34 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बीते दो वर्षों में केवल दंतेवाड़ा जिले में 824 माओवादी हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं। वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों के दौरान 2200 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लेकर केंद्र एवं कांग्रेस के बीच शब्दों की टक्कर फिर से तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार पर कड़ा आरोप लगाया है। मनरेगा हमेशा से कांग्रेस के लिए एक ‘फ्लैगशिप’ योजना रही है, जिसे वे यूपीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानते हैं। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा सरकार जानबूझकर इस योजना का बजट कम कर रही है और नियमों को जटिल बना रही है ताकि मजदूरों का इससे मोहभंग हो जाए।
मंत्री ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदूषण पर राजनीति करने के बजाय समाधान पर ध्यान देना चाहिए।
सरकार ने सोमवार को लोकसभा में सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया यानी SHANTI बिल 2025 पेश किया। यह बिल भारत की सिविल न्यूक्लियर नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है। कुल मिलाकर, अगर SHANTI बिल कानून बन जाता है तो यह भारत की न्यूक्लियर नीति में एक बड़ा और निर्णायक मोड़ साबित होगा। इससे न सिर्फ निजी और विदेशी निवेश का रास्ता खुलेगा।
बिहार के पूर्वी चंपारण के चकिया में विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस मंदिर की सबसे खास बात है इसमें स्थापित होने वाला 33 फीट ऊँचा शिवलिंग, जिसे तमिलनाडु के महाबलीपुरम से लेकर आ रहा है। मंदिर तीन मंजिला होगा और इसमें कुल 22 देवालय होंगे। मुख्य शिखर की ऊँचाई 270 फीट होगी, जबकि अन्य शिखरों की ऊँचाई 180, 135, 108 और 90 फीट है। मंदिर का आकार 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा। विश्व भर से भक्त और तीर्थ यात्री इसे देखने के लिए आएंगे।