ख़बर का असर

Home » स्वास्थ्य » फास्टफूड से दोस्ती जीवन से क्यों दुश्मनी?

फास्टफूड से दोस्ती जीवन से क्यों दुश्मनी?

Junk food and health: फास्टफूड से दोस्ती जीवन से क्यों दुश्मनी?

Junk food and health: आजकल नई पीढ़ी में एक शौक चढ़ा है-वह है फास्टफूड खाने का शौक! यह खाना स्वाद तो अच्छा देता है, पर उससे जीवन में बहुत सारी बीमारियां घर कर जाती हैं। हाल ही में अमरोहा की एक किशोरी की फास्टफूड खाने से मौत हो गई। इस मौत के कारणों पर अहाना के पिता ने कहा कि मेरा अनुभव कहता है कि देश का कोई भी व्यक्ति इस त्वरित पके खाने का शौक न अपनाए, क्योंकि मेरी बेटी ऐसे खाने से इस दुनिया से चल बसी।

वह आगे बताते हैं कि उनकी 16 वर्षीय बेटी दिल्ली एम्स में उपचार के लिए आई, तब पता चला कि उसकी पाचन क्रिया पूरी तरह से गल चुकी थी। डाक्टर ऐसी अवस्था वाली स्थिति में बेटी को नहीं बचा पाये। चिकित्सकों को पता चला कि लड़की की आदत फास्टफूड खाने की थी। जैसे-चाउमीन, पिजा, बर्गर आदि। खाना अहाना का शौक नहीं आदत बन चुकी थी। गली-गली में दुकानों पर सस्ते दामों से बना मिलावटी उत्पादों से बना फास्टफूड जहर से कम नहीं है। यह एक धीमा जहर है।

डाक्टरों ने अल्ट्ासांउड में पाया कि उसकी आंते संक्रमण से गल चुकी थीं। आंतें चिपकी थीं। उपचार करना मुश्किल था। एकदम आखिरी क्षाणों में वह एम्स पहुंची थी। डाक्टर भी बचा पाने में नाकामयाब रहे। ऐसी घटनाएं अक्सर हो रही हैं। आजकल जहां देखो, वहां फास्टफूड का बोलबाला है। बच्चा पैदा होते ही इस फूड के शौकीन बन रहे हैं। इन खानों को बनाने में ऐसे स्वाद को मिलाया जा रहा है, जिसमें बच्चा ही क्या हर उम्र का व्यक्ति इसे पसंद करता है। दुनिया में फास्टफूड का बाजार बहुत बड़ा है। हाल ही में अमेरिका में हुए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि बच्चे मोटापे का शिकार हो रहे हैं। उसका कारण, यही फास्टफूड था। स्वाद ग्रंथियों पर फास्टफूड ऐसा प्रभाव छोड़ता है कि जो इसे एक बार चख लेता है, फिर उसका आदी हो जाता है। यही कारण है कि अमेरिका इस फास्टफूड को रोकने के प्रयास कर रहा है। वैसे इसे बाजार से एकदम हटाना मुश्किल है। क्योंकि इसमें मिलाए जाने वाले पदार्थों के कारण नशे की जैसी स्थिति हो जाती है।

आज इसको रोकने के लिए क्वालिटी को चेक करने की जरूरत है। खाने में मिलाए जाने वाले रसायनों का विश्लेषण कर ही पैकेजिंग वाले खाद्यपदार्थों को बाजार में उतारा जाए। फास्ट फूड के नुकसान ये हैं- मोटापा, डायबिटीज, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, लीवर की समस्या और पाचन संबधी दिक्कतों के अलावा मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर, क्योंकि इसमें ज्यादा नमक, सैच्यूरेटेड फैट होती है।
इसलिए फास्ट फूड से परहेज जरूरी।

यह भी पढे़…बांग्लादेशी समझकर बंगाली मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, परिवार सदमे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल